ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
आपकी ख़बरदेशरतलामराजनीति

180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस….

जीतो चैप्टर रतलाम के ऐतिहासिकआयोजन में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप सहित हजारों लोग हुए शामिल....

Publish Date: April 12, 2025

www.csnn24.com रतलाम। विश्व नवकार महामंत्र दिवस 180 देशों में एक साथ मनाया गया। रतलाम में छोटू भाई की बगीची में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जीतो एपेक्स फाउण्डर डायरेक्टर, रतलाम जीतो चैप्टर संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री  चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री  हिम्मत कोठारी, महापौर  प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय सहित हजारों धर्मावलंबी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा नवकार महामंत्र का जाप किया गया।


विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के कनवेनर मुकेश जैन ने बताया कि जीतो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी भी जुड़े।
इसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर भी प्रसारित किया गया। विश्व नवकार मंत्र दिवस का यह कार्यक्रम पूरे विश्व में एक साथ मनाया गया। 180 देशों के हर शहर, गांव, कस्बे में सुबह 8 बजे से 9 बजकर 36 मिनट तक एक साथ कार्यक्रम चला।

रतलाम के लगभग सभी जैन स्कूलों में भी जीतो के द्वारा नवकार महामंत्र जाप कराए जाने की व्यवस्था  की गई थी। जीतो की लेडीज विंग द्वारा आयोजन से एक दिन पूर्व 8 अप्रैल को प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी जिसके पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा वितरित किए गए।

जीतो चैप्टर रतलाम द्वारा आयोजित इस आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी। इसमें सहभागिता के लिए पंजीयन लिंक और बार कोड भी जारी किए गए थे, जिनके माध्यम से हजारों लोगों ने पंजीयन कराकर इसमें सहभागिता की। आयोजन समिति की ओर से को-कनवेनर संस्था के निर्मल लुनिया, महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा, जयंत जैन, अशोक भाणावत, इंदरमल जैन, प्रीतेश गादिया, राजकमल जैन आदि ने उक्त कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!