ब्रेकिंग
15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा
आपकी ख़बरजनहित ख़बरेमध्य प्रदेशरतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

ठेला गाड़ी पर प्रसव..नवजात की मौत…CC TV VIDEO सामने आने के बाद दो नर्सिंग ऑफिसर का निलंबन… डॉ शैलेश डांगे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा…BMO DR. पीएस कोली रतलाम अटैच…

बाल चिकित्सालय में कंपाउंडर कर रहा था इलाज... संबंधित डॉक्टर को सूचना पत्र जारी कर कर मामले में औपचारिकता शेष....

Publish Date: March 28, 2025
रतलाम जिले में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की एक के बाद एक खबरें आ रही है।CSNN24 के द्वारा 2 दिन पूर्व एक मामला उजागर किया गया था जिसमें एक कंपाउंडर  दीपक भाटी बाल चिकित्सालय में बच्चों का इलाज कर रहा था। चिकित्सालय प्रशासन ने डॉक्टरों को नोटिस देकर खाना पूर्ति कर दी। अब एक और मामला सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आ रहा है जिसमें 23 तारीख का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है इस सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति अपनी गर्भवती महिला को हाथ ठेले पर इधर से उधर लेकर दौड़ रहा है और विडंबना देखिए कि ठेले पर ही उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देती है और बच्चे की मौत हो जाती है अब मृतक बच्ची के पीड़ित पिता ने एसडीएम को शिकायत करी है। और इस शिकायत के पश्चात अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.एस सगर के द्वारा उसे दौरान ड्यूटी पर पदार्थ दो नर्सिंग ऑफिसर गायत्री पाटीदार एवं चेतना चारेल को निलंबित कर दिया गया है।
पूरे मामले के अनुसार सैलाना नगर के कालिका माता रोड कृष्ण ग्वाला ने सैलाना एसडीएम मनीष जैन को शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उसने स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मियों एवं डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने बच्चों की मौत का जिम्मेदार बताया है और उचित कार्रवाई की मांग करी है। कृष्ण ग्वाला ने बताया कि 23 मार्च की सुबह 9:00 बजे में अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे वहां पर मौजूद नर्स ने जांच के बाद कहा की डिलीवरी में दो-तीन दिन का समय शेष है और पत्नी को घर पर ले जाइए नर्स के कहने पर वह पत्नी को घर पर ले आया परंतु रात को 1:00 बजे पत्नी को फिर से प्रसव पीड़ा हुई दोबारा अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने चेकअप कर कर 15 घंटे का समय बताया और भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद लाचार कृष्णा अपनी पत्नी को फिर घर पर ले आया इसके 1 घंटे बाद ही पुणे उसकी पत्नी को तेज प्रसव कीड़ा होने लगी इसी तरह हाथ ठेला गाड़ी में डालकर वह अस्पताल ले जाने लगा लेकिन रास्ते में ही डिलीवरी हो गई और नवजात की मौत वहीं पर हो गई कृष्ण ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन कुछ जिम्मेदार ठहराया है। इस घटनाक्रम ने एक बार पुनः स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी है क्योंकि कृष्णा का यह भी कहना है कि उसे समय पर एंबुलेंस एवं अन्य सुविधा नहीं मिली। सैलाना एसडीएम मनीष जैन के अनुसार मामले की जानकारी मिली है तथा उन्होंने उचित कार्रवाई की बात करी है उन्होंने बताया कि रतलाम मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को इस मामले से पहले ही अवगत कराया जा चुका है।
UPDATE NEWS:-
रतलाम सेलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही भारत ने के आरोप में मुख्य किस्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के एस सगर ने उसे दिन रात को ड्यूटी पर तैनात दो नर्सिंग स्टाफ को निलंबित कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सगर ने बताया कि
सोशल मीडिया पर कल वीडियो उनके सामने आया था इसके पश्चात उन्होंने डीएचओ को जांच सोपी थी। जांच में लापरवाही सामने आने पर उसे दौरान चिकित्सालय में जिम्मेदार स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर चेतना चारेल और गायत्री पाटीदार को निलंबित कर दिया गया है। तथा डॉक्टर शैलेश डांगे पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा शासन को भेजी गई है  एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ पीए.स कोली को रतलाम अटैच किया गया है।
Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button