ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
धार्मिक

Chaitra Navratri 2025 : 8 दिनों की चैत्र नवरात्रि, 30 मार्च 2025 से शुरू

चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा

Publish Date: March 24, 2025

www.csnn24.com| मां शक्ति की भक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025,रविवार से होगी।इस बार नवरात्र की शुरुआत भी रविवार से होगी और समापन भी रविवार से ही होगा |  चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन होने से इस बार नवरात्रि 9 दिनों की बजाय 8 दिनों की होगी। नवरात्रि के दिन मां शक्ति के उपासना के लिए बेहद खास होते हैं इसलिए सर्वार्थ सिद्धि योग में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाएगी। सालभर में दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि सहित 4 नवरात्रि मनाई जाती है। माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आती है। इसमें मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जबकि चैत्र माह की नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि एवं आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराकर मां का आशीर्वाद लेते हैं।

गुड़ीपड़वा भी होगी

30 मार्च से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी। अलसुबह सूर्य को अघ्र्य देकर शंख ध्वनि के बीच नए साल का स्वागत किया जाएगा। साथ ही महाराष्ट्रीय समाज का प्रमुख पर्व गुड़ीपड़वा भी मनाया जाएगा। इस दिन महाराष्ट्रीयन परिवारों में सुबह गुड़ी सजाकर उसकी पूजा की जाएगी और पूरनपोल, श्रीखंड-पूरी सहित अन्य व्यंजनों बनाए जाएंगे।

आगमन और विदाई हाथी पर होगी

 

इस बार मां दुर्गा का आगमन और विदाई हाथी पर होगी। हाथी पर आगमन और विदाई को बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार हाथी सुख, समृद्धि और शक्ति प्रतीक है, जो उन्नति, आर्थिक प्रगति और सुख समृद्धि प्रदान करता है। हाथी पर आगमन होने से इस बार फसले अच्छी होगी, व्यापारी वर्ग भी खुश रहेगा और सम्पन्नता आएगी। इस बार तिथि भेद के कारण नवरात्र आठ ही दिन के रहेंगे। ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग जैसे योग भी विद्यमान रहेंगे।चैत्र नवरात्र की अवधि को आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए काफी शुभ माना जाता है।

घट स्थापना मुहूर्त

इस साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। इस दिन घट स्थापना का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है –

  • घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक
  • घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक

कब है अष्टमी और राम नवमी  ?

इस बार चैत्र नवरात्र की महाष्टमी और महानवमी का संयोग देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस बार पंचमी तिथि का क्षय हो रहा है। ऐसे में 8 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस प्रकार 5 अप्रैल को चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि का पूजन किया जाएगा और इसी दिन पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। इसी के साथ अगले दिन यानी 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि का पूजन और राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!