ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
इतिहास एवं पौराणिकीधार्मिकरतलाम

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन…..

संत महात्मा के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम.....

Publish Date: March 3, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम,   चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। श्री काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में संकल्प लिया था।


भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यासजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद सदस्य उर्मिला राव, सरपंच श्रवण पाटीदार, उपसरपंच अनीता जाट, अशोक पाटीदार, विक्रमादित्य पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।


स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर करते रहते है। यह कार्य वे स्वयं के फाउंडेशन के माध्यम से कराते है। इसके लिए वे साधुवात के पात्र है। संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास ने कहा कि जब तक जीवन में विनम्रता और सादगी नहीं होती है, सेवा का भाव नहीं होता तब तक राष्ट्र बड़ा नहीं हो सकता है।


भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि जो संकल्प लेकर काम करते हैं तो उसका परिणाम मिलता है और संकल्प शक्ति की जो भूमिका है, उसमें अगर मैं काश्यप जी का नाम लूं तो राजनीति से परे हटकर समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए, धर्म और संस्कृति के लिए निरंतर परिश्रम करने का जो भाव है, वह ऐसे व्यक्तित्व में होता है। रतलाम जिले में वह ताकत है, वह सामर्थ्य है कि भगवान विरुपाक्ष का यह स्थान देश में पहचाना जाएगा।


ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से बिलपांक को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसकी राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होने सिंहस्थ महाकुंभ से पूर्व यह पुनीत कार्य को जल्द से जल्द कराने की आवश्यकता जताते हुए विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भव्य द्वार का भूमि पूजन करवाकर पुनीत कार्य किया हैं। धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समपर्ण अनुकरणीय है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री काश्यप जी के संकल्प से आज इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। विरुपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। क्षेत्र के अशोक पाटीदार ने इस मौके पर श्री काश्यप द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र का विकास करने के कार्य को अभिनव बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ढाई करोड से अधिक रुपए के प्लांट शुरू कराए थे। उनके द्वारा कुपोषण मुक्ति का पुनीत कार्य किया जा रहा है और शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते है। धर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!