ब्रेकिंग
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर...
रतलामहेल्थ इज वेल्थ

सीएमएचओ सहित जिला स्तरीय दलों द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया….

Publish Date: February 5, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम दिनांक 5 फरवरी 2025। रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाया जाना अपेक्षित है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने जिले में स्वास्थ्य केदो के निरीक्षण हेतु तीन दलों का गठन किया। इनमें प्रथम दल में डॉक्टर वर्षा कुरील , दूसरे दल में डॉ अजहर अली , और एपिडेमियोलॉजस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भ्रमण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर के साथ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति , मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना का निरीक्षण किया। डॉ वर्षा कुरील रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलपाक में जाकर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अंतर्गत पी ओ डी कैंप , डीपीएम डॉक्टर अजहर अली और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल द्वारा पलसौडा, पचेड, नामली के स्वास्थ्य केदो का निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । वहां पहुंचकर उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर से पूछा कि आपका स्टेथेस्कोप और अपरीन कहां है। डॉक्टर ने बताया कि ओपीडी में ड्यूटी के समय वही रह गया है। इस पर सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सा अधिकारी अपना स्टेथोसकॉप को साथ रखें और अपरीन में रहे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा ने पहुंचकर वहां के वैक्सीन स्टोरेज, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, वार्ड, आदि का निरीक्षण किया , अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की और अस्पताल में समुचित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और पुराने चादर हटाकर नए चादर रखने, मरीज को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए । उन्होंने अस्पताल में लैबोरेट्री का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा आवश्यकता अनुसार सभी 50 प्रकार की लेबोरेटरी जांच सुविधा सभी मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया और डिजिटल आधार पर एक्स-रे रिपोर्ट प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी अतः सभी अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा अनुसार आमजन को सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी संवेदनशीलता और सकारात्मक भाव से उपलब्ध कराए। इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पी सी कोली , बी ई ई श्री कैलाश यादव, बी सी एम रेखा गणावा, बी पी एम धनसिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button