ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
आपकी ख़बरदेशमध्य प्रदेशरतलाम

महाकुंभ में गूंजेगा जनजाति संस्कृति रक्षा का शंखनाद…

6 से 10 फरवरी तक जनजाति समागम में 25 हजार जनजातियों की सहभागिता...

Publish Date: February 5, 2025

(www cannot.vom) रतलाम/प्रयागराज – प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 6 से 10 फरवरी तक भव्य जनजाति समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक समागम में देश भर के लगभग 25 हजार जनजाति श्रद्धालु उपस्थित रहकर अपनी धर्म – संस्कृति- परंपरा की रक्षा का संकल्प करेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम देशभर के 12 करोड़ जनजाति समाज की धर्म – संस्कृति- परंपरा की रक्षा के साथ-साथ जनजाति क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य चला रहा है। पिछले कुछ सालों से देश भर में आयोजित विभिन्न कुंभ पर्व में जनजाति समाज को एकत्रित लाकर अपनी प्राचीन संस्कृति का विराट दर्शन कराने के लिए कल्याण आश्रम निरंतर प्रयास कर रहा है। नासिक, उज्जैन, प्रयागराज ऐसे कुंभ में अब तक जनजाति समाज बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ है।

प्रयागराज में चल रहे ऐतिहासिक महाकुंभ के अवसर पर इस बार भी जनजाति समागम का भव्य आयोजन कल्याण आश्रम की ओर से किया गया है। 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देश भर से 25 हजार से अधिक जनजाति समाज एकत्रित हो कर अपनी धर्म – संस्कृति – परंपरा की रक्षा का संकल्प करेगा।

इस कुंभ की विशेषता यह है कि इस बार युवा कुंभ का आयोजन 6 और 7 फरवरी को होगा। जिसमें देश भर के 10 हजार युवा सम्मिलित होकर इस विराट सांस्कृतिक महासागर का दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में 20 चयनित प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

7 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया है। जिसमें देशभर से आए हुए जनजाति बंधु एवं भगिनी अपनी परंपरागत वेशभूषा और नृत्य के साथ कुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त करेंगे। इस जनजाति समागम में देशभर से विभिन्न जनजातियों की लगभग 150 नृत्य टोलियां सम्मिलित होने वाली है,जो अपनी परंपरागत नृत्य – संगीत का प्रदर्शन करते हुए ‘ तू मैं एक रक्त ‘ इस भाव का संदेश पूरे विश्व को देंगे। 7, 8 और 9 फरवरी को जनजाति नृत्य – संगीत के साथ यह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार अलग-अलग मंच पर यह सांस्कृतिक प्रदर्शन होगा।

10 फरवरी को इस समागम में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रांतो से आए जनजाति समाज के संत गण धर्म- संस्कृति पर अपने विचार रखेंगे। जिसमे प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरिजी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी जी, आचार्य महामंडलेश्वर रघुनाथ महाराज ( फरशिवाले बाबा) आदि प्रमुख संत मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह वर्ष जनजाति अस्मिता के नायक भगवान बिरसा मुंडा का 150 जन्म जयंती वर्ष है। ऐतिहासिक महाकुंभ के पर्व में यह वर्ष आने के कारण इस कुंभ को एक उत्सव पर्व के रूप में मनाने का संकल्प लेकर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संलग्न सेवा समर्पण संस्थान के कार्यकर्ता इस आयोजन की यशस्विता के लिए अनथक प्रयास कर रहे है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!