ब्रेकिंग
मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन...
रतलामराजनीति

मंडलों में अच्छे नेतृत्व का चयन करे – डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी संगठन पर्व में मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ….

Publish Date: December 8, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम,  भारतीय जनता पार्टी आज देश और दुनिया का सबसे बड़ा राजनितिक दल है।  इसका कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। संगठन पर्व के तहत मंडलों के चुनाव की जो प्रक्रिया आरंभ हुई है, इसमें कार्यकर्ता मंडल के लिए अच्छे नेतृत्व का चयन करे। इससे पार्टी की साख बढ़ेगी।


यह बात भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कही। उनकी उपस्थिति में शनिवार को 80 फीट रोड़ स्थित नारायणी पैलेस में भाजपा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। डॉ. सोलंकी ने सबसे पहले जावरा विधानसभा के मंडलों में नेतृत्व चयन के लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित, महेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महामंत्री निर्मल कटारिया मौजूद रहे। डॉ. सोलंकी ने पहले कार्यकर्ताओं से सामूहिक संवाद करते हुए उन्हें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए जिले में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यों की जानकारी दी। जावरा विधानसभा के मंडलों के बाद शाम को रतलाम ग्रामीण मंडलों की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। इसमें भी डॉ. सोलंकी ने पहले सामूहिक संवाद किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर मंडल अध्यक्ष हेतु नामों पर चर्चा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जावरा विधानसभा के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालुखेड़ा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में विधायक मथुरालाला डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना सहित पार्टी के अपेक्षित अधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बालाजी सेन्ट्रल में होगी रतलाम शहर सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि संगठन पर्व में रतलाम शहर, सैलाना और आलोट विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर को सैलाना रोड़ स्थित होटल बालाजी सेंट्रल में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सहायक बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी के साथ प्रातः 10 बजे सैलाना विधानसभा, दोपहर 01 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों के चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं से सामूहिक एवं व्यक्तिगत संवाद करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत  विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button