ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
आपकी ख़बरकानून एवं अपराधदेशरतलाम
Trending

रतलाम बड़ावदा थाना बना अखाड़ा…. थाने में मारपीट… वाहनों में तोड़फोड़….

नगर पालिका अध्यक्ष पति एवं उनके प्रतिनिधि सहित दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज....

Publish Date: November 20, 2024

(www.csnn24.com) जहां एक और रतलाम पुलिस नवाचार में जुटी हुई है तो वहीं रतलाम जिले के बड़ावदा थाने में कल रात को जमकर बवाल मचा। थाना परिसर और थाने के अंदर इस प्रकार का आलम था कि मानो कोई अखाड़ा हो। थाना परिसर में दो पक्षों के बीच जम कर लात घुसे चले। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आई। तो वही सड़कों पर वाहनों की तोड़फोड़ की जाती रही और पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते वहां से निकलकर जाती दिखाई दी।

पूरे मामले के अनुसार कल शाम को नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना कुमावत के पति एवं उनके परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत का पत्रकार रविराज कुमावत से पुरानी अनबन तथा दीपावली मिलन समारोह में ना बुलाने की बात पर सड़क पर विवाद हो गया एवं मौके पर कहां सुनी तथा  मारपीट की घटना घटी। इसके पश्चात रवी राज थाने पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तथा रिपोर्ट लिखने के लिए जब वह वहां पर बैठा था, तभी नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना कुमावत तथा उनके पति एवं प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत एवं परिवार के लोग तथा समर्थन थाने पर पहुंचे, इस दौरान रविराज के कुछ समर्थक भी थाने पर पहुंच गए थे। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात घुसे चलने लगे और जमकर हंगामा हो गया मारपीट देखते हुए पुलिस असहाय नजर आई और मुख दर्शक बनी रही। नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना कुमावत थाने परिसर के अंदर प्रवेश कर कर वहां पर चिल्ला चोट करने लगी और उन्होंने टेबल को भी धक्का देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इसके पश्चात पुलिस ने थाने के बाहर सभी को निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के पश्चात एसडीओपी शक्ति सिंह एवं सीएसपी दुर्गेश आर्मो थाने पर पहुंचे। एवं दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा सड़क पर वाहनों में लाठियां के द्वारा तोड़फोड़पी की गई तथा पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए वहां पर रुकी एवं आगे निकल गई। क्योंकि राजेंद्र कुमावत एवं कल्पना कुमावत भाजपा संगठन से जुड़े हुए बताए जाते हैं तथा उनका रसूख वहां पर बहुत ज्यादा है। शायद यही कारण रहा कि पुलिस के द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा दोनों पक्षों पर सामान धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button