ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
रतलामराजनीति

लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप….

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति जरूर दे - जिला प्रभारी श्री पाण्डेय... रतलाम से भाजपा को ऐतिहासिक जीत - प्रवक्ता श्री सिसौदिया भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न

Publish Date: May 9, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम, लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने नवमतदाताओं को पहली बार मतदान करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है। इससे ही भारती की दशा और दिशा तय होगी। अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को विजयी बनाए।

भाजयुमों जिला अध्यक्ष विप्लव जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरूड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार व अनुकुल सोनी, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी, जयेश जाजोरिया, दीपसिंह देवड़ा मंचासीन रहे। आरंभ में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांकला, यादवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय जाट, संजय पांचाल, शुभम चौहान, प्रतिक विजयवर्गीय, किशन व्यास, सिद्धार्थ मूणत एवं शिवम मूणत ने स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत को सम्मान दिलाया है। युवाओं के लिए मोदी जी ने कई काम किए हैं। मेक इन इंडिया का नारा सीधा आपके भविष्य से जुड़ा है। स्टार्टअप इंडिया यह काम एमएसएमई विभाग में आता है। प्रधानमंत्री जी ने भारत के विकास में युवाओं का योगदान कैसे बढ़ेगा, उनका भविष्य कैसे बदलेगा, इस पर काम किया है। युवाओं से आग्रह है कि स्टार्टअप की नीति को समझें, उद्यम क्रांति योजनाओं को समझे और अपने भविष्य को आगे बढ़ाएं, स्वरोजगार में आगे बढ़े। मोदी जी के नेतृत्व में इस तरह की योजनाओं का निर्माण हुआ है कि देश का युवा नौकरी देने वाला बने।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भोपाल में नया स्टार्टअप केंद्र बना है। वह आपका सहयोग करेगा। नए आइडिया को उत्पादन में कैसे ला सकते हैं, बाजार कैसे विकसित कर सकते हैं। उसके लिए पूंजी की व्यवस्था भी की है। केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान रखा है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए 100 करोड़ का फंड रखा है। रतलाम के युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कार्य एटलेन एक्सप्रेसवे बनना है। यहां एक औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कर रहे हैं, जहां 50 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। 450 करोड़ से अधिक से निवेश क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह क्षेत्र मालवा-निमाड़ ही नहीं पूरे देश में प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा।

लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने युवाओं से कहा कि 13 मई को मतदान परीक्षा की घड़ी है। युवा कार्यकर्ताओं को इस एक सप्ताह में इतनी मेहनत करना है कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिले।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की आवश्यकता है। इस चुनाव में हमें मातृशक्ति को अधिक मतों से जीताना है, जिससे विकसित भारत का सपना पूरा हो। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपनी आहूति जरूर दें।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, यही कारण है कि देश की जनता उस पर भरोसा करती है। भाजपा की रीति-नीति के कारण ही देशभर के लोग एवं अन्य पार्टियों के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे है। रतलाम से लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलनी चाहिए, क्योंकि यहां के युवा कार्यकर्ताओं ने पहले भी इतिहास बनाए है। सम्मेलन में नवमतदाओं के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button