ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

रतलाम शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न…

डॉ विक्रांत भूरिया का भाजपा प्रत्याशी एवं परिवार पर जमकर हमला...

Publish Date: May 6, 2024
(www.csnn24.com) रतलाम। अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। यह लड़ाई हमारी डाकू राज के खिलाफ है। क्योंकि अब बहुत हुआ जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।
यह बात डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पति पर हमला करते हुए चोर के हाथ में चाबी दे दी है, जिसे पर्यावरण मंत्री बनाया है वह खुद जंगलों को उजाड़ रहा है, खुद की खदाने है, भाजपा के एक पार्षद ने बताया कि इस डाकू को कौन वोट देगा। इसकी असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यारियों से पूछों। इसलिए तो चुनाव में अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई है।
श्री भूरिया ने बताया कि भाजपा झूठ पर आधारित है वह जो भी कुछ कहती है उसका उल्टा ही रहता है। लाडली बहनों के बारे में बताते हुए कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आएं और कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।
जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बारे में बताते हुए कहा कि इस नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले किसके सगे संबंधी थे। नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनिता नागरसिंह चौहान चुप क्यों है। श्री भूरिया पीडि़त परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है और पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है जो पीडि़ता आवाज उठाने है उनकों जेल भेज देते है।
श्री भूरिया ने नागरसिंह के गांव के बारे में बताते हुए कहा जो लोग अपने गांव के बच्चों को पढ़ा लिखा नहीं सकते है, वहां स्कूल में शराब की बोतले रखी जाती है। उन्होंने कहा कि देश के नाम पर कुछ नहीं करते है और विकास का झूनझूना थमा देते है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की है।
सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग कर रहा  है !!कांतिलाल भूरिया जी ने रतलाम को अनेक सौगात दी है इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और कांतिलाल जी भूरिया निश्चित तौर पर केंद्र में मंत्री बनेंगे!! सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव श्री कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय जी कामले, डॉ मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यासमीन  शेरानी,कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत,  सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी, ने  संबोधित किया!!
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता  जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित ,राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावदिया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी, ने किया
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने किया
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!