लोकसभा चुनाव में भी 75 प्रतिशत मतदान वाले बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप….
मंडल सम्मेलन में घोषणा कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह... आस-पास के 11 घरों से मतदान अवश्य कराए जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय...कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल....भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान को जनसंपर्क में मिला अपार जनसमर्थन .... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रहे साथ .... महिलाओं ने प्रत्याशी की कलश से आरती उतार कर दिया जीत का आशीर्वाद....प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता और जनसमर्थन से ग्रामीण क्षेत्र में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत - विधायक डामर...कांग्रेस जनपद सदस्य बालमुकुंद परिहार भाजपा में शामिल...

(www.csnn24.com) रतलाम, विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी मतदान अधिक से अधिक कराने के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। वैशाली में आयोजित रतलाम शहर के तीन मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शहर में जिस बूथ पर 75 प्रतिशत मतदान होगा वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल और डॉक्टर अंबेडकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने 56 हजार से जीत का लक्ष्य रखा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण कर 60 हजार से अधिक मतों की जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। लोकसभा चुनाव में जिला प्रभारी पाण्डेय जी ने अब एक लाख का लक्ष्य दिया है, जिसे बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान कराया तो एक लाख का संकल्प आसानी से पूरा हो जाएगा। मतदान सिर्फ कार्यकर्ता ही करवा सकता है। कार्यकर्ता अगले एक सप्ताह तक परिवार संपर्क करें और 13 मई को अधिक से अधिक मतदान सुबह के समय कराए। 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के पास 450 करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा इंडस्ट्री पार्क का भूमि पूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। आने वाले 5 सालों में रतलाम मालवा एवं निमाड़ ही नहीं मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक एवं व्यवसायिक केंद्र बनेगा। रतलाम के प्रति मोदी जी का विशेष प्रेम है। इसके शुरू होने से आने वाले समय में युवाओं को काम की तलाश में रतलाम के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में इस बार हम रतलाम से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण, राष्ट्र कल्याण, विकास की धारणा लेकर पार्टी के लिए काम करता है। गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए यदि हम संकल्प लेते हैं तो भगवान का भी आशीर्वाद मिलता है। आज भाजपा कार्यकर्ता न रुकने को और न थकने को तैयार है। जीत हासिल करना उद्देश्य नहीं है, जन-जन को जगाकर लोकतंत्र का इतिहास रचने के लिए निरंतर पसीना बहाना है। गर्मी बहुत है, ऐसे में सुबह के समय हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए स्वयं के साथ अपने आसपास के 11 घरों को जगाना है और मतदान कराना है।
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारत को महाशक्तिशाली और विश्व गुरु बनाने के लिए 400 पार जरूरी है। यह दुनिया में एक इतिहास बनेगा। हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर ध्यान देना होगा। पहले स्वयं मतदान करें और परिवार के सदस्य का मतदान कराएं, उसके बाद अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
सम्मेलनत में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने माना।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल
रतलाम, कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है | इसी क्रम में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल हुए | कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में रतलाम भाजपा के परिवार में शामिल मांगीलाल भाभर सरपंच छावनी भाभर, राजेश कटारा सरपंच पिपलीपाडा, महेंद्र सिंह डिंडोर सरपंच करबल खोरा, रौनक लुनावत उप सरपंच बाजना मुकेश भाभर पंच छावनी भाभर, तोलाराम डामर करबल खोरा आदि को स्वागत कर सदस्यता प्रदान की गई| क्षेत्र के अन्य सरपंचों, उपसरपंच, पंच के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है |

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप एवं भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर सबका स्वागत किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक गांधी आदि उपस्थित रहे ।
भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान को जनसंपर्क में मिला अपार जनसमर्थन
– कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रहे साथ
– महिलाओं ने प्रत्याशी की कलश से आरती उतार कर दिया जीत का आशीर्वाद
रतलाम, भारतीय जनता पार्टी की रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान को रतलाम शहर में जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, अनीता कटारा, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, सहित पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी श्रीमती चौहान की महिलाओं ने कलश से आरती उतारकर उन्हे जीत का आशीर्वाद दिया।
जनसंपर्क की शुरूआत लक्ष्मणपुरा से हुई। यहां क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत किया। इसके पश्चात यहां से पीएंडटी कॉलोनी, मीराकुटी, गांधी नगर, नूरी मांगलिक हॉल, देवरा देव नारायण नगर, विनोबा नगर, गणेश नगर, इंद्रलोक नगर, अलकापुरी डी कॉलोनी, अलकापुरी अंबे चौक होते हुए नया गांव से साक्षी पेट्रोल पंप पर इसका समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी श्रीमती चौहान, मंत्री श्री काश्यप एवं जिलाध्यक्ष का वाहन जिस क्षेत्र से गुजरा वहां के रहवासी उनका स्वागत सत्कार करते नजर आए। कोई फूलों की बारीश कर रहा था तो कोई स्वागत के लिए हाथ में पूजा की थाली थामे खड़ा था। जनसंपर्क के दौरान वार्ड पार्षदों के साथ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण सहित क्षेत्र के रहवासियों में खासा उत्साह नजर आया।

प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता और जनसमर्थन से ग्रामीण क्षेत्र में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत – विधायक डामर
रतलाम,मोदी सरकार के विकास कार्यों व सुशासन से आमजन खुश हैं। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है। आम जन के जनसमर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजय होगी।
यह विचार रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रत्येक बूथ से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने विधायक श्री डामर व भाजपा प्रत्याशी श्रीमति चौहान, विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता ईश्वर लाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पंड्या, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट व भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सालाखेडी, सनावदा, नगरा, बड़ोदिया, रिंगनिया, हतनारा, मलवासा, बड़ा जड़वासा, छोटा जड़वासा, बाजनखेड़ा, सेजावता, धौंसवास आदि गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की।

कांग्रेस जनपद सदस्य बालमुकुंद परिहार भाजपा में शामिल
रतलाम, भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान के जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 2 के जनपद सदस्य बालमुकुंद परिहार कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने स्वागत किया। जिला महामंत्री संगीता चारेल, रतलाम ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जाट लाला, वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल, पन्नालाल पाटीदार, राजाराम सिंगाड़, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह शक्तावत, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, पलदुना सरपंच साहब प्रतिनिधि नितेश धाकड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।






