रीवा में ट्रिपल मर्डर… देवर ने अपनी भाभी और दो नन्हीं मासूम भतीजियों को उतारा मौत के घाट…
हत्या के बाद बच्चों के शवो को बोरी में बंद कर कर तालाब में फेंका... आरोपी गिरफ्तार...
(www.csnn24.com) अशोक मिश्रा रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर कांड ने सब को हिलाकर रख दिया है. रिश्ते के देवर ने ही अपनी भाभी और दो भतीजियों की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने दोनो भतीजियों के शवो को बोरे के अंदर भरकर गोविन्दगढ के तालाब में फेंक दिया जबकि भाभी का शव घर पर ही खून से लथपथ पड़ा मिला. स्थानिय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एडिशन एसपी अनिल सोनकर मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया और ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुट गए. देर रात गोताखोरों की टीम दोनो बच्चियों कें शवो को बरामद करने के लिए गोविन्दगढ के तालाब में खोजबीन शुरू की.
ट्रिपल मर्डर से दहला रीवा का घटना के बाद फैली सनसनी
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के गोविन्दगढ थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप की है यहां पर रहने एक मुस्लिम परिवार के घर में तीन लोगो की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले 25 वर्षीय हसीना खान के सिर पर स्टील के रॉड से हमला किया जिससे वह जमीन पर गिर गई इसके बाद आरोपी ने चाकु निकाला और उसका गला रेत दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई इसके बाद आरोपी ने एक एक कर उसकी दो बेटियों को भी चाकु से गोदकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका हसीना खान का छोटा देवर निकला. मां और उसकी दो मासूम बेटियो की बेरहमी से हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शनिवार की देर शाम आरोपी शहवाज खान का उसकी भाभी हसीना खान से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी शहवाज खान ने पहले स्टील की रॉड से आपनी भाभी के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी भाभी जमीन पर गिर पड़ी इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और उसका गला रेत कर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया जिसके बाद भाभी हसीना खान ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया.
आरोपी ने बच्चियों के शव को बोरे में भरकर गोविंदगढ़ तालाब में फेंका
वारदात के दौरान मृतिका हसीना की एक 3 वर्षीय और एक 2 वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थीं जिन्होने सारा घटना क्रम देख लिया जिसके बाद वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने उसी चाकू से अपनी दोनो भतीजियों का भी बेरहमी से कत्ल कर दिया इतना ही नही तीन लोगो की एक साथ हत्या करने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और हत्या के बाद आरोपी ने अपनी भतीजियो की लाशों को एक बोरे में भरा और घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गोविन्दगढ तालाब में ले जाकर फेंक दिया.
वारदात के बाद आरोपी ने दोनो भतीजियो का शव बोरे में भरकर तालाब में फेंका और मौके से फरार हो गया जब की खून से लथपथ भाभी की लाश घर पर ही पड़ी रही. इधर स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस टीम के साथ खुद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और एडिशन एसपी अनिल सोनकर मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और घटना की जांच शूरु की. उधर पुलिस की एक टीम गोताखोरो के साथ गोविंदगढ़ तालाब पहुंची और भतीजियो के शवों की तलाश शूरु की.
आरोपी देवर का भाभी से हुआ विवाद था विवाद
घटना स्थल पर मौजूद एडिशन एसपी अनिल सोनकर ने बताया की गोविन्दगढ कस्बे के वार्ड क्रमांक 3 में हसीना खान अपने बच्चो सास ससुर के अलावा दो देवर के साथ अपने घर पर रहती थी जबकि हसीना के पति बाहर रहकर मजदूरी करते है. हसीना का बडा देवर आपनी मां के साथ एक शादी में जबलपुर गया हुआ था. जबकि हसीना का छोटा देवर शहवाज खान घर पर ही था शनिवार की शाम देवर और भाभी के बीच आपस में विवाद हुआ था इस दौरान देवर शहवाज ने स्टील की रॉड से अपनी भाभी हसीना के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई इसके बाद आरोपी देवर ने चाकु निकाला और गर्दन पर हमला कर दिया जिससे हसीना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
मां की हत्या देख रोने लगीं बच्चियां तो आरोपी ने उनकी भी कर दे हत्या
एडिशनल एसपी ने बताया की घटना को देखकर वहां पर मौजूद हसीना की दोनो बेटियां रोने लगीं जिसके बाद आरोपी ने उनकी भी हत्या कर दी. तीनो की हत्या करने के बाद आरोपी देवर ने दोनो भतीजियों के शवो को एक बोरे में भरकर पास के गोविन्दगढ तालाब ले गया और उसमे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी शहवाज को अपनी हिरासत में ले लिया है जिससे पुछताछ की जा रहीं है. पुलिस की टीम गोताखोरो की मदद से तलाब में फेंके गए बच्चियों के शवो की तलाश कर रही है देवर और भाभी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुए था उसका पता लगाया जा रहा है.





