ब्रेकिंग
रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले...
मध्य प्रदेशरतलामराजनीति

लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रतलाम शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आज करेगी सघन जनसंपर्क…

MISSION 2024.... भाजपा की चुनावी हलचल जनसंपर्क..सैलाना में महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने दिया मार्गदर्शन...

Publish Date: May 5, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम, लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान 05 मई को रतलाम जिले के शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी। जनसंपर्क के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान 05 मई को अपने जनसंपर्क की शुरूआत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में शाम 04ः00 बजे लक्ष्मणपुरा से आरंभ करेगी, फिर रैली के रूप में पीएण्डटी कॉलोनी, मीराकुटी, गांधी नगर, नूरी मांगलिक हॉल, देवरा देव नारायण नगर, विनोबा नगर, गणेश नगर, इंद्रलोक नगर, अलकापुरी डी कॉलोनी, अलकापुरी अंबे चौक, नया गांव होते हुए साक्षी पेट्रोल पंप पहुंचकर जनसंपर्क का समापन होगा।
इससे पूर्व रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सालाखेड़ी ग्राम से प्रातः 08ः30 बजे जनसंपर्क आरंभ होगा। श्रीमती चौहान प्रातः 09ः00 बजे ग्राम सनावदा, 09ः30 बजे नगरा, 10ः30 बजे बड़ोदिया, 11ः00 बजे रिंगनिया, 11ः30 बजे हतनारा, दोपहर 12ः00 बजे मलवासा, 12ः30 बजे बड़ा जड़वासा, 01ः00 बजे छोटा जड़वासा, 01ः30 बाजनखेड़ा, 03ः00 बजे सेजावता एवं 03ः30 बजे धोंसवास ग्राम में जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी।
भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पंड्या सहित भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहकर भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करने का आव्हान किया है।

सैलाना में महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने दिया मार्गदर्शन

रतलाम लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन की तेयारियो को लेकर  सैलाना विधानसभा की आवश्यक कार्यकारी बैठक हुई | इसमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने मार्गदर्शन दिया | जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह भी उपस्थित रहे |

महिला मोर्चा  की यह महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा चुनाव रतलाम की प्रभारी अनीता कटारिया,  सैलाना विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री संगीता चारेल  पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ललिता पंवार विधानसभा क्षेत्र की पांचों मंडल अध्यक्ष व पांचो मंडल प्रभारी सीमा अग्रवाल दिव्या शर्मा जीवन ज्योति मनीषा सिलावट उपस्थिति रही। बैठक का संचालन सैलाना विधानसभा प्रभारी मनीषा ने किया व आभार लीला बाई ने व्यक्त किया।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!