ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी

अमेरिका में कोरोना का नया सब वैरिएंट XBB.1.5 मिला

104 गुना ज्यादा तेजी से फैलाता है संक्रमण

Publish Date: January 7, 2023

अमेरिका में कोरोना का नया सब वैरिएंट XBB.1.5 मिला है। ये अब तक का सबसे तेज फैलने वाला वैरिएंट बताया जा रहा है। इसकी रफ्तार पहले के वैरिएंट से 104 गुना ज्यादा तेज है। दरअसल, ये कोरोना के दो वैरिएंट्स के दोबारा मिलने से बना है।

BJ1 और BM1.1.1 नाम के दो कोरोना वैरिएंट आपस में मिले, तो इन दोनों का DNA यानी जेनेटिक मैटेरियल आपस में कंबाइन हुआ। इससे XBB बना। फिर XBB वैरिएंट ने म्यूटेट किया यानी रूप बदला और वह XBB1 बना। इसके बाद एक बार फिर से XBB1 में G2502V म्यूटेशन हुआ जिसके बाद वो XBB.1.5 वैरिएंट बना है।

ये वैरिएंट इतना खतरनाक है कि ये हमारे शरीर में वैक्सीनेशन और नेचुरल तरीके से बनी एंटी बॉडीज को बेअसर करके संक्रमण फैलाता है। इतना ही नहीं ये संक्रमण हमारे शरीर में अब तक के सभी वैरिएंट से 104 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। अभी तक हमारे पास कोई ऐसी वैक्सीन या इम्यूनिटी नहीं है जो इस वायरस के संक्रमण से बचा सकता है।

भारत में नया वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से आने वाली दूसरी लहर की तरह तबाही नहीं मचा पाएगा। इसकी वजह यह है कि भारत में वैक्सीनेशन का पहला डोज लगभग 95 प्रतिशत लोगों को लगाया जा चुका है। इसके अलावा 90 फीसदी को डबल डोज वैक्सीनेशन लग चुकी है। ऐसे में संक्रमण फैल भी जाता है तो अस्पताल में भर्ती होने की दर कम रहेगी।

इसके अलावा बूस्टर डोज थोड़ा कम लगा है लेकिन भारत हर्ड इम्यूनिटी, कम्युनिटी इम्यूनिटी, वैक्सीन से मिली इम्यूनिटी की वजह से नए वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button