ब्रेकिंग
अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस.... रतलाम प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आगामी 27 अप्रेल रविवार को होगें.... मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे काम होते देखे, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती -मंत्री चेतन्य काश्यप.... दिग्विजय सिंह वतन धर्म एवं पूर्वजों के गद्दार.... विवादित बेनर.... होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनीमेन की जयंती का भव्य आयोजन.... Hanuman Janmotsav 2025 : 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव
मनोरंजन

सुपरस्टार शाहरुख खान ने की दिल्ली के कंझावला हादसे की मृतक अंजलि सिंह के परिवार की मदद

मीर फाउंडेशन ने डोनेट की बड़ी रकम, SRK ने पिता के नाम से खोला है NGO

Publish Date: January 7, 2023

सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली के कंझावला हादसे की मृतक अंजलि सिंह के परिवार की मदद की है। दरअसल अंजलि ने नए साल में अपनी जान गवां दी थी। ऐसे में शाहरुख के NGO मीर फाउंडेशन ने मृतक की फैमिली को काफी बड़ा अमाउंट डोनेट कर इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद की है |

दिल्ली के एक सूत्र ने इसका खुलासा करते हुए कहा, ‘शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह की फैमिली को बड़ी अमाउंट डोनेट किया है। अंजलि अपने घर में एकमात्र कमाने वाली थी, जिससे उनकी मां और भाई-बहन का खर्चा चलता था। शाहरुख के NGO ने ये कदम अंजलि के भाई-बहन और उनकी मां (जिन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं) के लिए उठाया है।’ हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि SRK ने कितने रुपए की आर्थिक मदद की है।

SRK ने मीर फाउंडेशन को अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर शुरू किया था। इस NGO का लक्ष्य ग्राउंड लेवल पर बदलाव लाना है। इसके साथ ही ये महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने के लिए काम करता है।

 

रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में ये हादसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!