ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
कानून एवं अपराधरतलामसैलाना

रंगदारी…अब विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत पर मुकदमा दर्ज फरार…

विधायक कमलेश्वर डोडियार तथा उनके एक अन्य प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर को तलाश रही पुलिस...

Publish Date: March 2, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम अपनी काबिलियत और इच्छा शक्ति के दम पर गृहमंत्री एवं डिप्टी सीएम का सपना और हेलीकॉप्टर में घूमने की मंशा रखने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार के एक अन्य प्रतिनिधि शिवा गहलोत पर भी अब सैलाना थाने में रंगदारी अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है।

इस बार विधायक प्रतिनिधि एक होम्योपैथिक डॉक्टर मिलन बैरागी से ₹5000 की मांग कर रहे थे। जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तथा यह विधायक प्रतिनिधि तीन-चार बार फोन पर होम्योपैथिक डॉक्टर मिलन बैरागी  को मिलने के लिए बोल रहे थे। रिकॉर्डिंग में स्पष्ट उल्लेख है कि उनसे ₹5000 की मांग की गई थी तथा डॉक्टर के द्वारा यह भी पूछा गया था कि यह ₹5000 आप स्वयं रखेंगे अथवा विधायक जी को देंगे। बातचीत के दौरान शिव गहलोत ने फोन पर बात करने से मना कर दिया था। तत्पश्चात डॉक्टर को एक चाय की टपरी पर बुलाया था । पूरे घटनाक्रम के दौरान डॉक्टर ने दो तीन हजार देने की बात कही थी परंतु विधायक प्रतिनिधि 5000 पर ही अड़ गए। इसके पश्चात डॉक्टर के द्वारा सैलाना थाने पर शिकायत की गई एवं पुलिस के द्वारा जांच करने के पश्चात विधायक प्रतिनिधि पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस विधायक कमलेश्वर डोडियार उनके एक अन्य प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर के साथ अब शिवा गहलोत को भी तलाश रही है।

विधायक कमलेश्वर डोडियार सारे आरोपों को नकार चुके हैं तथा उनका कहना है कि भाजपा उनके लिए परेशानी खड़ी कर रही है। तो वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव जीतने के लिए कमलेश्वर डोडियार की किसी भी प्रकार की जरूरत नहीं है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!