ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
कानून एवं अपराधखबरों की खबरजनहित ख़बरेदेशमध्य प्रदेशमध्यभारतसैलाना

खबर का असर…बाप विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एफआईआर दर्ज…

बाजना में मेडिकल स्टोर संचालक से एक करोड़ की मांग के आरोप में विभिन्न धाराओं मेएफआईआर दर्ज...

Publish Date: February 29, 2024

(www.csnn24.com)csnn24.com की खबर का असर सामने आया है सैलाना से बाप पार्टी के निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार पर बाजना के मेडिकल स्टोर संचालक को अपने निवास पर बुलाकर एक करोड रुपए मांगने तथा अन्य मामलों में सैलाना थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरे मामले के अनुसार बाजना में मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले तपन राय के द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया था।जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया था कि विगत 19 तारीख को कमलेश्वर डोडियार सैलाना विधायक जो कि बाप पार्टी से विधायक हैं उन्होंने उसको अपने निवास पर बुलाया था, तथा उसे एक करोड रुपए की मांग करी थी। तथा  डराया धमका  था। कि यदि वह इस मांग को पूरी नहीं करता है तो वह बाजना में नहीं रह पाएगा ।इस संदर्भ में विधायक कमलेश्वर डोडियार का भी बयान सामने आया था। उन्होंने बोला था कि सभी आरोप निराधार है तथा स्वयं तपन राय मेरे पास 20 लख रुपए लेकर आया था। तथा उसने मेरे को बोला था कि मेरे जितने भी अवैध धंधे हैं वह मेडिकल स्टोर की आड़ में आप चलने दीजिए मैंने उसे मना कर कर वहां से लौटा दिया था। और कहा था यदि एक करोड़ रूपया भी नहीं देगा तो मैं तेरे को अवैध धंधे नहीं करने दूंगा। तथा किसी को भी बाजना क्षेत्र में अवैध धंधे नहीं करने दूंगा।कमलेश्वर का आरोप था की तपन राय मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध धंधे करता है तथा गर्भपात आदि करवाता है, तथा क्लिनिक भी चलवाता है तत्पश्चात तपन राय के द्वारा एक आवेदन रतलाम एसपी ऑफिस में प्रस्तुत किया गया था तथा उसकी जांच के पश्चात अब सैलाना थाने पर कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ फिर दर्ज की गई है ।सूत्रों के मुताबिक कमलेश्वर डोडियार पर धारा 323 294 506 327 284 तथा 34 में प्रकरण दर्ज किया गया है इसमें उनके साथ उनके प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर का भी नाम सम्मिलित है।

तपन राय के द्वारा आवेदन देने के पश्चात एफआईआर दर्ज हुई है:-

उल्लेखनीय की इसके पूर्व भी कमलेश्वर डोडियार पर कई मुकदमे दर्ज हैं जिसमें एक मुकदमा उन पर नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का भी है। यह प्रकरण वर्तमान में एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!