ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
रतलाम

साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि…

Publish Date: February 26, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम । ख्यात साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का शनिवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। दिवंगत गुप्ता को मुखाग्नि बेटी कांची ने दी।

रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, कार्टूनिस्ट, व्यंग्यकार और पत्रकार इंगित गुप्ता को अस्वस्था के चलते शहर के रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया था जहां दो दिन से उनका अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात को अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव बंटी यश शर्मा एवं पत्रकार असीम राज पांडेय और साजिद खान देर रात ही इंदौर पहुंचे और सुबह दिवंगत गुप्ता की पार्थिव देह को रतलाम लाए। रविवार सुबह दिवंगत गुप्ता की अंतिम यात्रा डोंगरानगर स्थित उनके निज निवास से निकलकर जवाहरनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटी कांची गुप्ता ने दी।

मुक्तिधाम पर काकानी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी ने सभी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पत्रकार इंगित गुप्ता को पत्रकार जगत, समाज और रतलाम शहर के लिए बड़ी क्षति बताया। तत्पश्चात सभी ने मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और गुप्ता परिवार को हुई अपूर्णनीय क्षति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि इंगित गुप्ता बीटी टीवी, श्रीवीजन केबल नेटवर्क, हैलो हिंदुस्तान आईवी न्यूज से जुड़े रहे। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान साक्षरता मिशन से सक्रिय कार्यकर्ता रहे। कुछ समय पूर्व ही वे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष बने थे।

अंतिम यात्रा में रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, जनवादी लेखक संघ के पदाधिकारी प्रो. रतन चौहान, रंगकर्मी एवं अभिभाषक यूसुफ जावेदी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सचिव यश शर्मा बंटी, सह सचिव मुबारिक शेरानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत शर्मा, नीरज बरमेचा, सिकंदर पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, रमाकांत शुक्ला, नरेंद्र जोशी, प्रियेश कोठारी, भेरूलाल टांक, सौरभ कोठारी, असीम राज पांडेय, सुशील खरे, सुधीर जैन, संजय कोठारी, जलज शर्मा, किशोर जोशी, देवेंद्र वाधवा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, पत्रकार चंद्रशेखर सोलंकी, समीर खान, नवीन टॉक,हुसैन खान, गोवर्धन चौहान, विपिन त्रिवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल जाट, चंद्रप्रकाश, दीपेंद्र सिंह ठाकुर,  सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, प्रोफेसर, सामाजसेवी, पुलिसकर्मी सहित विभिन्न समाज और क्षेत्र के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button