ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधपिपलोदाबाजनारतलामरावटीशिवगढ़सैलाना

यमराज बन रहे वाहनों पर मौत की सवारी….

जिम्मेदार निभा रहे है औपचारिकता...

Publish Date: February 7, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में लगातार ग्रामीण मौत की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं तथा जिम्मेदार आंखें मूंदे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग वहां आम आदमी को लेकर इधर से उधर घूम रहे हैं और इस परिक्रमा में आए दिन लोगों को अपनी जान से हाथ गवना पड़त आए दिन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है फिर भी जिम्मेदारों पर कोई असर दिखाई नहीं देता है। सबसे खास बात यह है कि रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में जितने भी थाना क्षेत्र हैं उन थाना क्षेत्र में थाने के आगे से भी ओवरलोडिंग वाहन गुजरते हैं परंतु वहां के किसी भी अधिकारी के द्वारा इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है जो की एक बड़ा प्रश्न चिन्ह यातायात व्यवस्था को लेकर उठाती है। जब हमने ग्राउंड से रिपोर्ट तैयार करी तो हमें बजाना रावटी शिवगढ़ सेलाना सरवन क्षेत्र में मिले इन वाहनों में महिला पुरुष बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चे भी थे जो स्कूल जा रहे थे और ओवरलोडिंग ऑटो के बाहर लटके हुए थे।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह वहां ग्रामीण अंचल क्षेत्र में ओवरलोडिंग होने के कारण जब घाट चढ़ते हैं तब जान का जोखिम सर्वाधिक बढ़ जाता है और ऐसी ही जगह पर यह वहां पलटी खा जाते हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। कई वाहनों में जिनकी क्षमता 5 से 6 सवारी बिठाने की थी उन वाहनों में 20 से 30 लोग ठोस ठोस कर भेड़ बकरियों की तरह भरे हुए थे। हालत यह भी देखने में आए की ड्राइवर सीट के आसपास भी लोगों को बिठा लिया जाता है और ड्राइवर का चेहरा बम मुश्किल से बाहर की ओर नजर आता है और वह ऐसे में किस प्रकार से वाहन को चलना है यह भी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

इस संदर्भ में जब हम ग्रामीण अंचल में पहुंचे तो कुछ क्षेत्रों में पुलिस कर्मचारियों के द्वारा जाकर गाड़ियां खाली कर दी गई परंतु कैमरे के सामने कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

जब जिला परिवहन अधिकारी दीपक मांझी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह अभी फील्ड में है और कार्रवाई कर रहे हैं। तथा पुलिस एवं जिला परिवहन के द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए 20 से अधिक लोडिंग वाहनों को पड़कर 10000 का जुर्माना वसूला है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सैलाना जावरा मार्ग पर बोडिना के पास एक ओवरलोडिंग वाहन पलटने से जीप की छत पर बैठी एक 16 वर्षी किशोरी की गिरने से मौत हो गई थी। इसके पश्चात अब प्रशासनिक अमला ज्यादा है और देखना यह है कि अब इनकी जागरूकता कितने समय तक जागृत रहती है अथवा खानापूर्ति कर कर मामले को शांत कर दिया जाता है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!