ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

विधायक जी मैं आपको खुला चैलेंज देता हूं…. आप आम सभा करें और अगर वह भी नहीं कर सके तो मेरे मंच पर ही आ जाए और जवाब दें- कांग्रेस प्रत्याशी विधायक पारस सकलेचा दादा…

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क एवं आम सभा...

Publish Date: November 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की आमसभा कस्तूरबा नगर मैन पर हुई। जिसमें मुख्य वक्त के रूप में गुरमीत सिंह सलूजा, कुलदीप इंदौरा, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, कुसुम चाहर ,फैयाज मंसूरी, राजीव रावत, शांतिलाल वर्मा, सुजीत उपाध्याय आदि पदाधिकारी गण मंचासीन रहे। कर्नाटक से आए गुरमीत सिंह सलूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, आप सरल सहज कांग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा दादा को ही वोट दें। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पानी की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि हमेशा विधायक जी हर बार उद्घाटन करते रहते हैं और पानी की समस्या ज्यो की त्यों है। हर बार अख़बारों में खबर छपती है रोज नल से पानी देंगे। कब देंगे?

उसका कोई भरोसा नही। हर थोड़े दिन में विधायक जी का काम है उद्घाटन करना और बहुमन करवाना। आप लोगों ने कभी विधायक जी को सड़कों पर चलते हुए देखा नहीं? सड़कों पर चलते हुए क्योंकि वह तो महलों में रहने की आदी है। उनको क्या मालूम के यहां पर लोग धूल खा रहे हैं। मयंक जाट ने विधायक भवन में चार दरवाजे बताएं। जाट ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आते हैं चारों दरवाजे जनता के लिए एक एक करके खुलते जाते हैं और जैसे ही चुनाव खत्म होंते हैं चारों दरवाजे आम जनता के लिए वापस बंद हो जाते है। विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने अपनी आने वाली सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वचन पत्र में 1227 वचन है। हम इन पर काम करेंगे।विधायक को आड़े हाथों लेते हुए दादा ने कहा कि अहंकार में तीन गए, धन, वैभव और वंश। यकीन ना आए तो देख लो रावण कौरव और कंस। श्री सकलेचा ने कहा कि विधायक जी आप आमसभा क्यों नहीं करते? मेरा आपको खुला चैलेंज है कि आप आमसभा करे। अभी हमने दशहरा मनाया, दशहरे में रावण का वध होता है। रावण भी राजा था, उसमें बहुत सारे गुण थे, साथ ही उसमें तीन अवगुण भी थे जिसके कारण उसका नाश हुआ। रावण मे अहंकार था, क्रोध था और कामवासना थी… यह मैं नहीं बोल रहा, यह रामचरितमानस बोल रही

। रावण कितना भी दुबला हो या मोटा हो, एक सिर का हो या 10 सिर का हो। 21 फीट, 51 फीट का हो 101 फीट का हो। मरना रावण को ही है। रतलाम में विधायक जी ने पोस्टर लगाकर बताया कि रतलाम को महानगर बनाएंगे, अब महानगर बनने के लिए शहर की जनसंख्या एक करोड़ होनी चाहिए, रतलाम की आबादी 2011 में 2 लाख 44 हजार थी! अभी बढ़कर सवा तीन लाख से डेढ़ करोड़ कैसे हो गई भगवान जाने! दादा के वक्तव्य को सुनकर रतलाम की जनता ने दादा को खूब सराहा।

96 वर्ष के पहलवान ने दिया आशीर्वाद और 3 साल के बच्चे ने दादा को किया प्यार..

मंगलवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसंपर्क आनंद कॉलोनी में रहा। जहां हाजी बाबु पहलवान अलीगढी से मुलाकात पारस दादा की हुई। बाबू पहलवान 96 वर्ष के हैं। उनसे दादा ने आशीर्वाद लिया पहलवान अलीगढ़ी ने कहा कि तुम निश्चिंत रहो, तुम जरुर जीतोगे। हम सब मिलकर तुम्हें जीतायेगे। वही आगे चलकर एक छोटा बच्चा आया और उसने कहा कि दादू से मिलना है। तो फैयाज मंसूरी ने उसे गोद में उठाया और उसने दादा को प्यार किया तथा दादा ने भी उसको लाड किया। 3 साल के उसे बच्चे का नाम मोहम्मद उमर मंसूरी था।
जनसंपर्क प्रातः 10 बजे वार्ड क्र. 29 में लॉ कॉलेज से प्रारंभ होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्र आनंद – कॉलोनी, समता नगर, पुलिस लाईन, राजस्व नगर, होमगार्ड कॉलोनी, माहेश्वरी प्रोटिन्स, झुग्गी झोपड़ी, साईनाथ कॉलोनी, प्रताप नगर, मंगलम् सिटी, मिड टाउन पर समापन हुआ।

8 को रहेगा दादा का जनसंपर्क। 8 तारीख को दादा का जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 22 व 28 में रहेगा। वार्ड क्रमांक 22 को प्रात 10:00 बजे से जनसंपर्क प्रारंभ किया जाएगा। वार्ड के रामप्रसाद भांबी व निरंजन चौहान साथ में रहेंगे। जिसका मार्ग अमृत सागर गार्डन से प्रारंभ अमृत सागर कॉलोनी, मल्टी स्टोरी, श्रीनगर, नेमिनाथ कॉलोनी, श्रीनगर, सिद्धि विनायक,ओसवाल नगर, रामनगर, ईश प्रेम बस्ती, शंकरगढ़, डोंगरे धाम, मोती नगर, आदिवासी क्षेत्र मोती नगर, संत नगर, आदर्श कल्याण नगर, भगत पूरी से त्रिपोलिया गेट पर समापन होगा तथा वार्ड नंबर 28 में मधुबाला गुर्जर ,रजनीकांत व्यास द्वारा क्षेत्र का जनसंपर्क शाम को 5:00 बजे कराया जाएगा। जिसमें दादा कि साथ मयंक जाट भी रहेंगे। राजीव नगर वेयरहाउस के पास प्रारंभ होगा दिलीप नगर,अर्जुन नगर, बजरंग नगर,आजाद नगर पर समापन किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, फय्याज मंसूरी , प्रेमलता व्यास, शांतिलाल वर्मा,मांगीलाल जैन, विजय कंडारे कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनेता कमरूद्दीन कचवाय, पार्षद मीनाक्षी सेन, संजय दवे, अनिल झालानी, इक्का बेलूत, नजमा बैलुत,अमरसिंह शेखावत, जोएब आरीफ,मुकेश कोठारी, शांतू गवली , डा मुस्तफा महू वाला, केज़ार मनासी, भरत सेन, प्रदीप राठौड़, अनिल नांदेचा, अशोक डबरानी, राजेश प्रजापत, सुशील मेहता,कुतबी पाया, मंसूर भाई मुस्तफा, जोंटी भाई, कुसुम चाहर, संगीता जी, मुस्तफा भाई अवीजीत सुराणा, टीनू मेन आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!