ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
खेल जगतरतलाम

23वें खेल चेतना मेला का पुरूस्कार वितरण के साथ समारोह पूर्वक समापन

23वें खेल चेतना मेला रतलाम का समापन

Publish Date: January 12, 2023

रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला का समापन नेहरू स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष, सांसद सुधीर गुप्ता, विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे्य, विधायक दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा रहे। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की। महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट को दी गई।

मुख्य अतिथि सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1999 से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से स्कूली बच्चों को मैदानों में जुटाने एवं पुरस्कार देने का क्रम चल रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप ने जो अभियान रतलाम से शुरू किया, वह वृहद् स्तर पर रतलाम सहित मंदसौर और नीमच जिलों तक चल रहा है। सांसद श्री गुप्ता ने लता मंगेश्कर, पीटी उषा, बछेंद्री पाल, आरती सहाय जैसी कई महान विभूतियों और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हम किसी कार्य को मन से करते है, तो लक्ष्य को पाते है। खेल चेतना मेला के बाद सभी बच्चे अपने माता-पिता के अनुशासन में रहकर उनसे भी अधिक कार्य करें। प्रधानमंत्री मोदीजी भी यही कर रहे है, जिससे दुनिया में देश का डंका बज रहा है।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि 23वें खेल चेतना मेला में इस बार 100 से अधिक स्कूलों के 7000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इन 25 वर्षों के सफर में रतलाम व अंचल से कई बड़ी प्रतिभाएं निकली है। खेल के क्षेत्र में दुनिया के कई बडे़ आयोजनों को करने में भारत अब आगे बढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलम्पिक की मेजबानी भारत द्वारा करने का दावा हाल ही में प्रस्तुत किया है। उड़ीसा में हॉकी का विश्वकप भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि रतलाम के बच्चे ऐसी तैयारी करें कि भविष्य में वे भी ओलम्पिक जैसे आयोजनों में शामिल होकर देश के लिए मेडल लाएं।

जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के बारे में एक ही लाइन बोलना चाहता हूं कि समाज जीवन में अनेको प्रकार के लोग मिलते है लेकिन इनके जैसे व्यक्ति समाज की हर विधा के अंदर कदम से कदम मिलाकर समाज और राष्ट्र का कल्याण करने में आगे रहते है। श्री पाण्डेय ने अपनी ओजस्वी वाणी से खिलाड़ियों में नए जोश का संचार किया। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कहा कि खेल चेतना मेला का आयोजन विधायक श्री काश्यप रतलाम के साथ कई स्थानों पर करते है। इसके माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो रहा है और बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त हो रहे है।

ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने कहा कि रतलाम का सौभाग्य है कि विधायक श्री काश्यप स्कूली बच्चों को खेलों के लिए एक प्लेटफार्म दे रहे है। शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का अपना महत्व है, इसलिए बच्चों को जब योग्यता दिखाने का मौका मिलता है, तो वे जरूर दिखाते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको खेलने का जब भी अवसर मिले, तो उसका लाभ जरूर उठाए। महापौर श्री पटेल ने कहा कि विधायक काश्यप ने आप लोगों को जो प्लेटफार्म दिया है, उसे मामूली न समझे, ये आपके भविष्य को तय कर सकता है। कोई भी खेल को लक्ष्य बनाकर खेलोगे तो देश के लिए गोल्ड ला सकते हो। श्री काश्यप ने शहर में विकास के साथ खेलों की ऐसी गंगा बहाई है कि हर तरफ जागृति आ रही है।

आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से खेल सलाहकार, खेल संयोजकों, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, सहसचिव अजीत छाबड़ा, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया। मेले का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.सी. तिवारी ने अन्त में खेल चेतना मेला का ध्वज श्री काश्यप को भेंट कर किया। संचालन अब्दुल सलाम खोखर ने किया। आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button