देश
2023 सभी के लिए शानदार हो! यह आशा और ढेर सारी सफलता से भरा हो…PM मोदी ने नए साल की दी शुभकामनाएं

Publish Date: January 1, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “वर्ष 2023 सभी के लिए शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिले।”बता दें कि कोरोना काल के दो साल बाद लोगों ने भारी जोश के साथ 2023 का स्वागत किया।





