देशरतलामराजनीतिशिक्षा एवं करियर
पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 5 संस्करणों पर खर्च हुए ₹28 करोड़: शिक्षा मंत्रालय

Publish Date: February 7, 2023
(www.csnn24.com)केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 5 संस्करणों पर ₹28 करोड़ खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में कार्यक्रम पर ₹3.67 करोड़, 2019 में ₹4.93 करोड़, 2020 में ₹5.69 करोड़, 2021 में ₹6 करोड़ व 2022 में ₹8.61 करोड़ खर्च हुए।





