ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी पर छूट भी, रोजाना इनाम जीतने का मौका भी!... सिर्फ सर्वानंद बाजार पर... सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती 'नसरीन मैडम': उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न... SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित... TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन.. रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्र... माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर... ऑनलाइन शराब की बुकिंग... एक बार बुकिंग में आप 9 लीटर शराब ओर 18 लीटर बीयर ले सकते हैं...ऐप जारी... 'शाम से कहना छेनू आया था...', अब बोले केशु निनामा—'बुलाओ थाना प्रभारी को, कहना केशु आया है'.... शराब दुकान पर हफ्ता वसूली के लिए हमला, सेल्समैन के सिर में 13 टांके, हाथ फ्रैक्चर... दीपावली पर कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैंप के उपयोग से बचे....रतलाम पुलिस की अपील.... रतलाम पुलिस की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्ती...
आपकी ख़बररतलाम

सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती ‘नसरीन मैडम’: उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न पाए अपने आंसू….

Publish Date: November 2, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम। प्राथमिक विद्यालय न्यू पुलिस लाइन रतलाम में पूरे 30 वर्षों तक अपनी निस्वार्थ सेवाएं देने के बाद शिक्षिका श्रीमती नसरीन समद फातिमा शनिवार को सेवानिवृत्त हुईं। इस दौरान विद्यालय में एक गरिमामय और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में तब बेहद भावुक पल देखने को मिले जब शिक्षिका के जाने के गम में छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं। विदाई के इस अवसर पर नगर के दिवंगत समाजसेवी व कांग्रेस नेता समद खान की धर्मपत्नी श्रीमती नसरीन फातिमा ने स्कूल को नए पंखे भेंट किए। साथ ही, वृक्षों को बचाने और कागज के दुरुपयोग को रोकने के संदेश के साथ सभी बच्चों को ‘डिजिटल स्लेट’ उपहार में दी। उन्होंने बताया कि उनके पति स्व . समद खान हमेशा कागज-पेन के अत्यधिक उपयोग के खिलाफ थे, इसलिए लुप्त होती पत्थर की स्लेट की याद ताजा करने और पर्यावरण बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके अलावा उन्होंने मदरसे और दीनी तंजीमों में भी शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग दिया।


स्कूल प्राचार्य श्रीमती ममता पुरोहित की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु श्री माथुर ने की तथा संचालन श्री डी. के. जोशी ने किया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल, प्रवीण परिहार, श्रीमती प्रीति, श्रीमती जोशी, समस्त शाला व आंगनवाड़ी स्टाफ सहित पुलिस लाइन के निवासियों ने शिक्षिका के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला कलेक्ट्रेट व शिक्षा विभाग ने भी इस उत्कृष्ट कार्य को सराहा। अंत में शिक्षिका श्रीमती राधा पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button