
Publish Date: January 20, 2023
(www.csnn24.com)दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार कारोबारी अमित अरोड़ा की अंतरिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। अमित ने अपनी पत्नी की सर्जरी के लिए ज़मानत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने कहा कि पहले अस्पताल से सर्जरी की तारीख ले लें उसके बाद याचिका पर विचार किया जाएगा।





