ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
कानून एवं अपराधबाजनारतलाम

बाजना में बवाल भाजगढे पर सवाल….

पुलिस पर पथराव... 11 लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज 9 गिरफ्तार....

Publish Date: December 22, 2024
(www.csnn24.com) रतलाम जिले के बाजना में देर रात कुछ समय बवाल की स्थिति पैदा हो गई जब लगभग 1:30 बजे के करीब आदिवासियों के द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया जिसमें एसडीओपी नीलम बघेल सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए बताया जा रहा सभी को मामूली चोट आई है कोई गंभीर घायल नहीं है।
पूरे घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात 9:30 बजे छावनी झोडिया के दो युवको कमल अमलियार तथा दीपक खराड़ी की एक निजी बस अग्रवाल ट्रेवल्स से एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी। दोनों बजाना के घाटा खोरदा के निवासी थे। कल 3:15 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम रतलाम मेडिकल कॉलेज में कर कर परिजनों को सौंप दिया गया उसके पश्चात जब परिजन शव को लेकर बाजना पहुंचे तो वहां पर आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा शव को बस स्टैंड चौराहे पर बस संचालक के भाई की दुकान के सामने शव  को रखकर चक्का जाम कर दिया एवं रास्ते बंद कर दिए इस दौरान कुछ आदिवासी हाथों में लाठियां लेकर बाजार में पहुंचे तथा उसे बंद करवाना शुरू कर दिया सूत्रों के मुताबिक कुछ पथराव भी हुआ हालांकि पुलिस इस से इनकार कर रही है।
इस दौरान बाजना क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल मच गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद जब मामला पुलिस की समझाइश पर शांत होने जा रहा था तभी वहां पर आदिवासी नेता विलेश खराडी पहुंच गए यहां से मामले ने तूल पकड़ लिया। तथा भारी मात्रा में आदिवासी वहां पर एकत्रित होकर शव के साथ बैठ गए। एवं मांग करने वालों की भाजघड़े के रूप में 26 – 26 लख रुपए की राशि मृतकों के परिवार को दी जाए एवं बस संचालक पर भी कार्रवाई की जाए। इस दौरान रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। एसपी अमित कुमार तथा एडिशनल एसपी ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
बस चालक बस छोड़कर भाग गया था बस को जप्त कर कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों युवक कहां पर गए थे और कहां से आ रहे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है की टक्कर पीछे से हुई अथवा आमने-सामने से। आदिवासी देर रात तक शव के साथ बस संचालक के भाई की दुकान के बाहर बैठे रहे तथा डेढ़ बजे उनके द्वारा पथराव की घटना कर दी गई।
इसके पश्चात पुलिस ने बल प्रयोग किया तथा सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने विलेश खराड़ी तथा उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।
आज सुबह मुख्यमंत्री ने अपने एक हैंडल पर जानकारी दिए कि मृतकों के परिवार वालों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता की जाएगी एवं उन्होंने अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त करी है। बाजना के व्यापारियों ने आए दिन होने वाली इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में आज बाजार बंद रखने की घोषणा की है।
एडिशनल एसपी राजेश खाका ने बताया कि
11 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 191 192 132 121 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है अभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!