ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
रतलामहादसा

दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से नवविवाहिता महिला सहित तीन की मौत

मृतकों मैं महिला उसका पति तथा महिला के भाई और बहन

Publish Date: March 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में ग्राम डेलनपुर के पास इसरथुनी मैं पति पत्नी सहित महिला के दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की 1 माह पूर्व ही शादी हुई थी। तथा महिला के दो नाबालिग भाई  होली मनाने अथवा उससे संबंधित कोई रस्म पूरी करने के लिए यहां पर आए थे। जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर आसपास क्षेत्र कृषि क्षेत्र है और उसी खेत पर कोई व्यक्ति हाली का काम करता है।

बताया जा रहा है कि यह लोग उसी के यहां पर आए थे मृतक डेलनपुर और इसरथुनी के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिला की उम्र 19 वर्ष तथा उसके पति की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है तथा उसके एक भाई की उम्र  10 वर्ष तथा दूसरे भाई को 13 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है परंतु ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है ।

कि बच्चों में से कोई तालाब के अंदर उतरा था तथा डूबने लगा जिस को बचाने के लिए परिवार के यह सदस्य भी तालाब में कूद गए परंतु तालाब में काई अधिक होने का कारण यह एक दूसरे को नहीं बचा सके। घटना की सूचना मिलते ही तमाम प्रशासनिक अमला रतलाम कलेक्ट,र रतलाम एसडीएम ,रतलाम एसपी ,एडिशनल एसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी सहित एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से चारों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रारंभिक रूप से तालाब में उतरने के पश्चात बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है परंतु आसपास के प्रत्येक दर्शकों से भी पूछताछ की जाएगी कि यह लोग यहां पर क्यों आए थे और आने का क्या कारण था विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात पता चलेगी।

Update:-1, विनोद कटारा 23
2 रूपा कटारा 22
3, लखन उर्फ लड्डू देवदा 12
4, किशोर उर्फ आलू देवदा 11
रूपा की एक माह पूर्व शादी हुईं, लखन लड्डू रूपा के भाई है विनोद रूपा का पति है

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button