ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
कानून एवं अपराधरतलामराजनीति

मन की बात… कह दी अपनी बात.. हो गई जेल..

भारतीय जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता पर प्रकरण दर्ज मन की बात पर करी थी टिप्पणी..

Publish Date: May 1, 2023

(csnn24.com) रतलाम  रतलाम कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता को मन की बात पर सोशल मीडिया में अपनी बात कहना भारी पड़ गया ,और उसे जेल जाना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक मन की बात के 100 वे एपिसोड को लेकर कांग्रेश के आईटी सेल कार्यकर्ता के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करना उसे भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए तथा भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व मे स्टेशन रोड थाने पर पहुंचे ,

तथा कांग्रेस आईटी सेल कार्यकर्ता तरुण जैन पोहा वाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। पता लगने के पश्चात भाजपा के कुछ अन्य नेता भी पुलिस स्टेशन पर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मयंक जाट तथा पूर्व विधायक पारस सकलेचा को जानकारी मिलने पर वह अपने कांग्रेस कार्यकर्ता के समर्थन में पुलिस स्टेशन पर पहुंचे। दोनों नेताओं के द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा गया कि तरुण जैन के द्वारा सीधे सीधे प्रधानमंत्री पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

इन दोनों नेताओं के द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया गया परंतु पुलिस ने उनकी एक भी ना सुनते हुए धारा 188 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कर तरुण जैन को जेल भेज दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि तरुण जैन के द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा प्रदेश स्तर के नेताओं एवं प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थी। जिसके चलते उनके द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में संगठन प्रधानमंत्री अथवा भाजपा के अन्य नेताओं का अपमान सहन नहीं करेगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button