ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
रतलामरतलाम ग्रामीणराजनीति

ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने किया जनता से सीधा संवाद, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

गर्मी में पानी के लिए गांव - गांव लगानी पड़ती है दौड़ - ग्रामीण महिला

Publish Date: November 4, 2023

(www.csnn24.com) | रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी जनसंपर्क के साथ ही जन संवाद भी कर रहे है। इस दौरान ग्रामीण के पुरूष व महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं बता रहे है। ग्रामीणों ने जयस नेता डॉ. ओहरी पर विश्वास जताकर उन्हें जीत का भरोसा दिलाया।

डॉ. ओहरी ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को माही क्षेत्र के पलास, कलमपाड़ा, सावरी, खेड़ा, चवरा आदि गांवों में पहुंचकर जनआशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डॉ. ओहरी का स्वागत किया। चौपाल बैठक के दौरान ओहरी द्वारा जनता से सीधा संवाद किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

ग्रामीण के पुरुषो व महिलाओं ने बताया की सालों से भाजपा व कांग्रेस को वोट देते आ रहे है। मगर आज तक आदिवासी समाज का कोई उद्धार नहीं हुआ। गांव में ना पानी है, ना मकान मिला है। गर्मी में तो हालात इतने खराब होते है की बर्तन लेकर गांव – गांव दौड़ लगानी पड़ती है। हम इस बार जयस और डॉक्टर साहब के साथ खड़े है। डॉ. ओहरी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर इन समस्याओं को दूर करने का वादा किया।

डॉ. ओहरी ने कहा की गांव में तालाब की स्वीकृति 10 साल पहले हो चुकी है, मगर आज तक इसका बजट पास नहीं किया गया। किसानों के हक का पैसा एट लेन जैसे प्रोजेक्ट में दे दिया गया। गांव में पेयजल, सिंचाई जल, शिक्षा व स्वास्थ हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!