ब्रेकिंग
रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक...
खेल जगतरतलामशिक्षा एवं करियर

राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव…..

राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं के लिये आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं....

Publish Date: November 19, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन दिनांक 18 नवम्बर से 26 नवम्बर तक किया जा रहा है। राॅयल खेल महोत्सव दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं जैसे लेमन स्पून रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, सेक रेस, चेयररेस, योगा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में राॅयल काॅलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वाॅलीबाल, 100 व 400 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

राॅयल खेल महोत्सव का प्रथम चरण छात्राओं के लिये आज आयोजित हुआ, खेल प्रतियोगिता में लगभग 437 छात्रायें भाग ले रही है, जिसमें फार्मेसी कोर्स से 106, एम.बी.ए. व बी.बी.ए. कोर्स से 120, बी.एससी. कम्प्यूटर साईंस कोर्स से 66, बी.एससी. माइक्रोबायोलाॅजी कोर्स से 110, नर्सिंग कोर्स से 15, बी.सी.ए. कोर्स से 20 छात्राओं ने आयोजित टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, चेयररेस आदि आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी रही।

राॅयल खेल महोत्सव (छात्राओ) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे, निर्णायक कमेटी की जिम्मेदारी डाॅं. रविन्द्र कौर अरोरा व उनकी टीम ने निभाई। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन प्रशासक डाॅं. डी.आर. पुरोहित ने किया।

*राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं के लिये आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं*

राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन राॅयल कैम्पस पर किया जा रहा है।

राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय दिन छात्राओं के लिये योगा, खो-खो, सेक रेस, रिले रेस प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया।

आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लेमन स्पून रेस में बी.एससी की सुमन सोमानी प्रथम स्थान पर रही, 100 मीटर रेस में बी.फार्मा की टीना पाटीदार प्रथम स्थान पर रही, कुर्सी रेस में बीबीए की काजल कुशवाह प्रथम स्थान पर रही, रस्सी कूद में बी.एससी. की शिवानी चैहान प्रथम स्थान पर रही, योगा में बीबीए की योगिता डोडिया प्रथम स्थान पर रही तथा सेक रेस में बी.एससी की शिवानी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप प्रतियोगिताएं जैसे रस्सा-कशी में बी.एससी. की टीम विजेता रही, खो-खो में फार्मेसी की टीम विजेता रही साथ ही रिले रेस में बी.फार्मेसी की टीम विजेता रहीं।

काॅलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, राॅयल खेल महोत्सव (गर्ल्स) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यगण डॉ मनीष सोनी, डाॅ. प्रवीण मंत्री, डाॅ. आर.के. अरोरा, डाॅ. अमित शर्मा, जगदीश डूके, प्राध्यापकगण डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेन्द मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. विनिता धाकड़, प्रो. नेन्सी धीमन, प्रो. गरिमा मिश्रा एवं प्रो. सुधा परिहार आदि उपस्थित रहें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button