ब्रेकिंग
जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी
जनसम्पर्करतलाम

सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर एल वन स्तर पर ही जवाब पोर्टल पर दर्ज करें- कलेक्टर…..

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न....

Publish Date: October 14, 2025

(www.csnn24. रतलाम लेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनकल्याण के मुद्दो से संबंधित सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई केवायसी, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे। कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। सी एम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण कर एल वन स्तर पर ही जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधानकारी निराकरण करे। शिकायत का समाधान कारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्यान्न वितरण के लिए उचित मूल्य की दुकानें नियमानुसार नियमित रूप से खुलवाने के निर्देश दिए।

एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों की दुकानों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में समग्र ई केवायसी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नगरीय निकायो को समग्र ई केवायसी का काम त्वरित गति से समय अवधि में करने के निर्देश दिए। डुप्लीकेट समग्र आई डी को डिलीट करवाने के निर्देश दिए।शिक्षा अधिकारी एवं डी पी सी स्कूली बच्चों के आधार अपडेट का काम लक्ष्य अनुसार निर्धारित समय सीमा मे करवाना सुनिश्चित करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत पदाभिहित अधिकारी समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button