ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
इतिहास एवं पौराणिकीरतलामसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर

रतलाम राज्य का मनेगा स्थापना दिवस, नारी शक्ति शस्त्र कला का करेगी प्रदर्शन….

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की बैठक हुई.....

Publish Date: January 4, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी रतलाम राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति अपनी शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेगी।

आयोजन को लेकर गुरुवार को रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की बैठक समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वानुमति से रतलाम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

आयोजन को लेकर 4 जनवरी दोपहर 2 बजे राजपूत समाज धर्मशाला में महिलाओं की बैठक रखी गई है।

बैठक में प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, विपल्प जैन, गौरव मूणत, अनिल कटारिया, रविंद्र पाटीदार, राकेश नाहर, गोपाल शर्मा, अभय काबरा, आदित्य डागा, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), नरेंद्र श्रेष्ठ, मनीष रावल, डॉ. हितेश पाठक, सौरभ जैन, राकेश पीपाड़ा, सलजीत राजावत, धीरज प्रजापत आदि मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button