ब्रेकिंग
शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की...
कानून एवं अपराधजावरापुलिस डायरीरतलाम

थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा लूट की वारदात का खुलासा किया….

Publish Date: February 18, 2025

(www.csnn24.com)रतलाम जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 फरवरी को हुई लूट की वारदात का खुलासा पुलिस के द्वारा कर दिया गया है पुलिस कप्तान अमित कुमार ने आज पत्रकार वार्ता में विस्तृत जानकारी पत्रकारों से साझा करी।

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 03.02.2025 को फरियादी मकसूद आलम पिता शेख अमरुद्दीन उम्र 50 साल निवासी छपरा बिहार की तहरीर जाँच में कथन लेते ट्रक नम्बर RJ19GK8484 जिसमें राजस्थान सीकर से बकरे भर कर महाराष्ट्र की तरफ ले जाते समय ग्राम लुहारी फन्टे से आगे हाईवे रोड पर अज्ञात आरोपियो द्वारा चलते ट्रक में चढ़कर फरियादी के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर चलते ट्रक से 35 बकरे लुट लिये जिसपर से थाना औ.क्षै. जावरा पर अज्ञात आरोपियो के विरुध्द अप.क्र.69/2025 धारा 296,115(2),118(1),315(2),3(5), 309(6) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया। जिसके अंन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक  रतलाम  अमित कुमार(भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक  रतलाम  राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक  जावरा  दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

थाना औ.क्षेत्र जावरा की गठित टीम द्वारा लालाखेडा फंटा से आरोपी मनीष पिता हीरालाल कंजर निवासी उखेड़िया, अरुण पिता नागर कंजर निवासी उखेड़िया, संजय पिता भगवानिया कंजर निवासी उखेड़िया को दिनांक 06.02.2025 को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपियो के कब्जे से इनके द्वारा घटना में उपयोग की गई तीन मोटरसाईकिल की जप्त की जाकर आरोपियो द्वारा दिये गये मेमो. की तस्दीक पर घटना में लुटे गये 35 बकरे कुल मश्रुका 6,60,000 रुपये का जप्त किया गया। प्रकरण में दिनांक 17.02.2025 को फरार आरोपी कमल पिता मुशी कंजर , उम्र 30 साल नि. ग्राम राजाखेडी , चिंटू पिता राजू कंजर उम्र 20 साल नि. ग्राम उखेडिया , सुनिल उर्फ सुमित कंजर पिता प्रहलाद कंजर उम्र 30 साल नि. राजाखेडी ,रामबाबु पिता सावरिया कंजर उम्र 20 साल नि. राजाखेडी थाना ओघो. क्षैत्र जावरा को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण मे अन्य फरार आरोपी बादल पिता मुंशी कंजर निवासी उखेङिया फुदासिह पिता जंगदिश कंजर निवासी उकेङिया , अमित पिता मुकेश कंजर निवासी ग्राम उखेड़िया , राहुल पिता तिवारीया कंजर निवासी राजाखेङी वर्तमान में फरार है जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जावेगी।

*गिरफ्तार आरोपी –*
01.मनीष पिता हीरालाल कंजर निवासी उखेड़िया,
02.अरुण पिता नागर कंजर निवासी उखेड़िया,
03.संजय पिता भगवानिया कंजर निवासी उखेड़िया
04.कमल पिता मुशी कंजर , उम्र 30 साल नि. ग्राम राजाखेडी ,
05. चिंटू पिता राजू कंजर उम्र 20 साल नि. ग्राम उखेडिया ,
06. सुनिल उर्फ सुमित कंजर पिता प्रहलाद कंजर उम्र 30 साल नि. राजाखेडी
07. रामबाबु पिता सावरिया कंजर उम्र 20 साल नि. राजाखेडी थाना ओघो. क्षैत्र जावरा

*जप्त मश्रुका -* तीन मोटरसाईकिल व लुटे गये 35 बकरे कुल मश्रुका करीबन 6,60,000 रुपये कीमती

*सरहानीयभूमिकाः-* थाना प्रभारी औ.क्षै. जावरा निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि. प्रतापसिंह भदौरिया , उनि. विजयसिंह बामनिया एवं टीम , थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादोन एवं टीम

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button