ब्रेकिंग
जिले में बीते 5 वर्षो में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश शासन ने 52 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की... अतिवृष्टि से फसल खराब होने व बांछड़ा समाज का मुद्दा विधानसभा में उठाया विधायक डॉ पांडेय ने ...--- खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है - चेतन्य काश्यप शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को 156000 की खेलव... रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंख इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवं... सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया ... विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट -कैबिनेट मंत्री च... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत.... महाशिवरात्रि पर्व पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में आस्था का विशेष आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने दिया स... महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली आज.. Maha Shivaratri 2026 : 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
मध्य प्रदेशराजनीति

अतिवृष्टि से फसल खराब होने व बांछड़ा समाज का मुद्दा विधानसभा में उठाया विधायक डॉ पांडेय ने …—

विगत पांच वर्षो में जावरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण के 54 करोड़ रु से अधिक की लागत से 803 कार्य स्वीकृत हुए...

Publish Date: February 26, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम/ भोपाल

विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा में रतलाम जिले में आपदा प्रबंधन में हो रही कठिनाईयों का विषय उठाया।आपने बीते समय मे हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जावरा में औद्योगिक क्षेत्रों में गैस रिसाव , जल में डूबने एवं बिना मुंडेर के कुएं व खुले बोरवेल में गिरने से हुई जन हानि को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन में विभिन्न संसाधनों की कमी महसूस हुई है।इन घटनाओं के दौरान अन्य जिलों से एस डी आर एफ दल को बुलाया जा रहा है,जबकि जिला स्तर पर संसाधन उपलब्ध होना चाहिए।आपने आपदा प्रबंधन दल को सशक्त करने के लिए कहा।

अतिवृष्टि से फसल खराब होने व बांछड़ा समाज का मुद्दा उठाया विधायक डॉ पांडेय ने। —  जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को उठाया।बीते दिनों क्षेत्र में बेमौसम हुई तेज वर्षा व आंधी से फसलों को हुए नुकसान की बात उठाते हुए विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के प्रति सवेंदनशील है,पूर्व में भी प्राकृतिक आपदा में तुरन्त क्षेत्र में पहुँचे थे। आपने पहली बार अतिवृष्टि क्षतिपूर्ति के साथ ही पीले मोजेक की बीमारी को राहत में सम्मिलित कर सहायता प्रदान की थी।ऐसे ही गत दिनों जिले में बेमौसम हुई वर्षा से फसल प्रभावित हुई है जिसका सर्वे कराया जाकर मुआवजा निश्चित किया जाना चाहिए।प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक दल शीघ्र स्थल पर पहुँचे और सर्वे किया जाए।उनके ध्यानाकर्षण पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सर्वे के निर्देश दे दिए है।सर्वे रिपोर्ट के बाद ही मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।विधायक डॉ पांडेय ने क्षेत्र के बांछड़ा समाज के उद्धार की बात उठाई।डॉ पांडेय ने बीते दिनों क्षेत्र में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बांछड़ा समाज मे व्याप्त कुरीतियों के कारण अन्य वर्ग को कठिनाई हो जाती है।इसके अलावा आपराधिक घटनाएं भी होती है ।इस समाज के बच्चों के शिक्षा के लिए ढोढर व चिकलाना में छात्रावास की स्वीकृति दी जाए।इसके साथ ही कुरूतियो को समाप्त कर समाज को शिक्षा,रोजगार से जोड़कर समाज मे जागरूकता का अभियान चलाया जाए ।जिस पर अनुसूचित जाति मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि बांछड़ा समाज के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है।अभी 107 प्रमाण पत्र बना दिये गए।एन जी ओ के माध्यम एवं महिला व बाल विकास विभाग के समन्वय से समाज की कुरूतियो को समाप्त करने के लिए जाबाली योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

जावरा/भोपाल विगत पांच वर्षो में जावरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण के 54 करोड़ रु से अधिक की लागत से 803 कार्य स्वीकृत हुए है। उक्त जानकारी जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी ।जावरा विधानसभा क्षेत्र में नवीन व क्षमतावृद्धि वाले ट्रांसफार्मर,नवीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना को लेकर विधायक डॉ पांडेय द्वारा उठाये गए विषय पर मंत्री श्री तोमर ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत पांच वर्षों में 54 करोड़ 11 लाख रु की लागत के 803 कार्यो की स्वीकृति दी गई ।विधायक डॉ पांडेय की मांग पर 58
स्थानो पर विभिन्न कार्यो के प्रस्ताव दिए ,जिसमे से 37 कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है।शेष 19 कार्य प्रगतिरत है।ग्राम जेठाना में 132/33 केवी अतिउच्च दाब विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव पावर ट्रांसमिशन कम्पनी जबलपुर भेजा गया है,जिसकी स्वीकृति पश्चात कार्य किया जाएगा।विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर महिला व बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों के 11 भवन स्वीकृत किये गए,जिसमे से 3 का कार्य पूर्ण हो गया ,शेष कार्य प्रगति पर है।आपने बताया कि क्षेत्र में 195 आंगनवाड़ी केंद्र भवनविहीन है। इसके अलावा बीते वर्षो इन आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 लाख 44 हजार के मरम्मत कार्यो को भी स्वीकृत किया गया।प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम लाला खेड़ा में 28 लाख रु की आंगनवाड़ी केंद्र का कार्य किया गया।जावरा विधायक डॉ पांडेय ने जावरा नगर की पीलिया खाल प्रदूषण मुक्त कार्ययोजना एवं पिपलौदा में जल प्रदाय कार्ययोजना का विषय भी उठाया।जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि जावरा नगर में लगभग 8 करोड़ की लागत वाली पीलिया खाल प्रदूषण मुक्त कार्ययोजना का 85 फीसदी कार्य हो गया है।एस टी पी प्लांट के लिए भूमि क्रय की जा चुकी है।जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।इस कार्ययोजना में अनियमितता की विभिन्न शिकायतों की जांच कराई जा रही है।आपने पिपलौदा नगर की जल प्रदाय कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 4 करोड़ 15 लाख रु की लागत से स्वीकृत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना अंतर्गत मुख्य स्रोत जालन्धर खेड़ा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध नही होने पीने योग्य पानी नही होने से फिल्टर प्लांट चालू नही हो पाया है। विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया ऊईके ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत रतलाम जिले में विगत 5 वर्षो में 367 योजनाएं पूर्ण हुई है।आपने आगे बताया कि समूह जल प्रदाय योजनाओ में गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना पर 993 करोड़ रु व्यय हो गए है।इसका 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है।इसी तरह माही समूह जल प्रदाय योजना में 727 करोड़ ,मझोडिया जल प्रदाय योजना में 166 करोड़ व गुणावद जल प्रदाय योजना में 27 करोड़ रु व्यय किये जा चुके है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!