ब्रेकिंग
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202... रतलाम में अब बदली तस्वीर: जुलवानिया ABC सेंटर में चल रहा व्यवस्थित नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन...
खेल जगतरतलाम

RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात …

Publish Date: March 29, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल का चौथा सीजन अपनी लोकप्रियता के साथ दर्शकों का अपार संख्या में प्रतिदिन दिन तीन मैच खेले जा रहे , समिति संयोजक विकास कोठारी यतेन्द्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि आज प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रवेश कर गया प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
मैच के अतिथि बीजेपी पार्षद परमानंद योगी, हितेश कामरेड , शक्ति सिंह,योगेश पापटवाल एवं भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी रहे ।
प्रथम मैच शैरानी सुपर किंग्स और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के साथ फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर 142 रनों का लक्ष्य , शक्ति घिसे 37, अनिल निनामा 46 की शानदार पारी के साथ शैरानी सुपर किंग्स को दिया शेरानी सुपर किंग्स के गेंदबाज वसीम पिपलोदा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया ।
शेरानी सुपर किंग्स के बल्लेबाज मोइन शिरानी ने 20 बालों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से आतिशी पारी खेलते हुए 53 रन मात्र 20 बालों में पर और रवि सेन मात्र 18 बालों में धुंआधार 55 रन बनाकर शैरानी टीम को जीत दिलाई । मेन ऑफ द मैच रवि सेन रहे ।

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स और इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य दिया बल्लेबाज अजय मालाकार 18, विशाल 20, राजेश सोनकर 30 रॉबिन बेंजामिन 19 ने बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन गोल्ड ने 117 रन 9 विकेट गवाकर मैच हार गई । मेन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे ।

तीसरा मैच यू एस एन फाल्कन वि हिन्द टाइटंस के मध्य खेला जा रहा भाविक जैन की शानदार बल्लेबाजी के साथ दस ओवर में 95 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में हिंद टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने 4 बालों पर 16 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की खबर लिखे जाने तक मैच जारी ।

दिनांक 30 मार्च मैच
इंडियन गोल्ड वि रतलाम रॉयल चैलेंजर्स
हाट रोड वि यू एस एन फाल्कन
एन एन जी धम्मू इलेवन वि ब्रदर्स यूनाइटेड
के मध्य खेले जाएंगे। स्कोरर दिग्विजय सिंह ।
इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय , अशोक पोरवाल, देव शंकर पांडे, विजय भाटी एडवोकेट, कमल धाकड़, दीपक मईड़ा ,प्रिंस बना , अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!