ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
जनहित ख़बरेराजनीति

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने फिर कर दी बड़ी घोषणा… क्या दूसरे मंत्री और विधायक भी कर सकते हैं ऐसी पहल…

चैतन्य काश्यप द्वारा मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन भत्तों के समर्पण की घोषणा..

Publish Date: July 4, 2024
(www.csnn24.com) भोपाल/रतलाम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान विशेष वक्तव्य के जरिये मंत्री के रूप में उन्हें निजी तौर पर मिलने वाले वेतन और भत्तों के राज्य कोष में समर्पण की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का सदन ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। श्री काश्यप इसके पूर्व दो बार विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्तों का भी समर्पण कर चुके हैं।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और जन सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये वह राजनीति में आये हैं। किशोरावस्था से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर हैं। कई सेवा प्रकल्पों का संचालन भी कर रहें हैं। ईश्वर ने उन्हें इस योग्य और सक्षम बनाया है कि जन सेवा में किंचित अवदान कर पा रहें है।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने 14वीं और 15वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते प्राप्त नहीं किये। 16वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने मंत्री के रूप में निजी तौर पर मिलने वाले वेतन भत्तों की राशि का राजकोष से ही आहरण नहीं किये जाने की घोषणा की है, ताकि उस राशि का सदुपयोग प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों में हो सके।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button