ब्रेकिंग
जावरा में टायर दुकान में भीषण आग, 15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू..... धनतेरस पर डी.पी. ज्वेलर्स में आभूषणों की बेमिसाल रेंज, 50 हजार से अधिक डिजाइन्स के साथ सुबह 9.15 बजे... दिवाली 2026 : धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पूरी तारीखें, पूजा विधि और महत्व... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव... दीपावली की खरीदारी पर छूट भी, रोजाना इनाम जीतने का मौका भी!... सिर्फ सर्वानंद बाजार पर... सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती 'नसरीन मैडम': उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न... SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित... TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन.. रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्र... माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर... ऑनलाइन शराब की बुकिंग... एक बार बुकिंग में आप 9 लीटर शराब ओर 18 लीटर बीयर ले सकते हैं...ऐप जारी...
जनहित ख़बरेरतलाम

 ’’मातृत्व लाभ सप्ताह’’ आयोजन, पंजीयन सह महिला श्रम की महत्ता की ओर ध्यानाकर्षण…

हब अन्तर्गत् चतुर्थ सप्ताह...

Publish Date: July 14, 2024

रतलाम जिला रतलाम के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के सफल मार्गदर्शन एवं हब की नोडल अधिकारी सहायक संचालक कुमारी अंकिता पण्ड्या के सशक्त नेतृत्व में दिनांक 8 जुलाई से 13 जुलाई 2024 हब अन्तर्गत्  चतुर्थ सप्ताह ’’मातृत्व लाभ सप्ताह’’ का आयोजन किया जाकर प्रधानमंत्री मातृत्व योजना 2.0 की पूर्ण जानकरी आयोजन के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिका को दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के पैम्पलेट से योजना की समझाईश दी गई।

1 जनवरी 2017 से प्रारंभ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत् प्रथम प्रसुता पात्र महिला को लाभ के बारे में बताया गया तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 के परिवर्तित स्वरूप को व्यापक रूप से समझाया गया। प्रथम प्रसव के दौरान पात्र महिला को प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर तीन हजार रूपए, बच्चे का जन्म होने तथा बच्चे का टीकाकरण पूर्ण होने पर रूपए दो हजार रूपए तथा द्वितीय प्रसव पर कन्या जन्म होने पर कन्या के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्व होने पर माता के आधार लिंक बैंक खाते में 6 हजार रूपए की राशि डीबीटी द्वारा हस्तांतरण के बारे में बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि योजनान्तर्गत्

पात्र हितग्राही के आवेदन को ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्वयं के मोबाईल से निःशुल्क ऑनलाईन किया जाता है साथ ही हितग्राही को प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी भी ऑनलाईन चेक कर हितग्राही को सूचित करना ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जवाबदारी है।

अवकाश दिवस को भी महिला बाल विकास की टीम झाडृ बनाने वाली श्रमिक महिलाओं, नीरज फुड्स प्रा.लि. पंचेड की श्रमिक महिलाओं, अगरबत्ती फैक्ट्री खाचरौद नाका जावरा की श्रमिक महिलाओं के बीच उपस्थित हुई और मातृत्व लाभ की जानकारी दी गई, साथ ही घर के अन्दर महिला श्रम की महत्ता की ओर महिलाओं का ध्यानाकर्षित किया गया जिससे महिलाएं आत्मसम्मान के साथ जीवन निर्वाह कर सके।

कार्यक्रम मुख्य रूप महिला आईटीआई रतलाम, जिले के शासकीय और निजि अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, नीरज फुड्स प्रा.लि. रतलाम इत्यादि स्थानों पर आयोजित किए गए।  सप्ताह के दौरान पीएमएमवीव्हाय 2.0 अन्तर्गत् लगभग 265 प्रथम और 125 द्वितीय पात्र महिलाओं को पंजीयन ऑंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया गया। आयोजन में मुख्य भागीदारी जिले के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, वन स्टॉप सेण्टर रतलाम, वन स्टॉप सेण्टर जावरा, हब की प्रभारी लिपिक श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत, ममता एचएमआईसी के जिला समन्वयक श्री सुनील सेन एवं समस्त ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की रही।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button