ब्रेकिंग
रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या...
कार्यक्रमखेल जगतरतलाम

माहेश्वरी समाज रतलाम ने महेश नवमी के पूर्व महेश मैराथन 2 का भव्य आयोजन किया….

Maheshwari Samaj Ratlam organized a grand Mahesh Marathon 2 before Mahesh Navami.

Publish Date: June 10, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम महेश जयंती के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं जिसके तहत रविवार को माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूकता लाने हेतु महेश मैराथन 2 का आयोजन राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से किया गया । प्रारंभ में महेश वंदना हुई। इसके बाद समाज की बालिकाओं द्वारा जुम्बा का आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु किया गया ।माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा आयोजित मैराथन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, डॉ बी एल तापड़िया, माधव काकानी महिला मंडल अध्यक्ष शशि कला मालपानी एवं माहेश्वरी कपल क्लब के अध्यक्ष राजेश सुधा दरक एवं सचिव जितेंद्र सुषमा चिचानी थे । कार्यक्रम का संचालन राजेश चोखड़ा ने किया मुख्य अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर महेश मैराथन को रवाना किया जो लोकेंद्र टॉकीज ,रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनी चौक, चौमूखी पुल होती हुई कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन पहुंची । जिसमें सैकड़ो की संख्या में समाज जनों ने हिस्सा लिया इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों का पुरस्कार आयु वर्ग के हिसाब से तीन कैटेगरी में रखा गया प्रथम आयु वर्ग 8 से 14 वर्ष में प्रथम वंश राठी आयु वर्ग 15 से 21 में पुरुष में प्रथम केयूर राठी महिला में साक्षी तोतला आयु वर्ग 22 से ऊपर में पुरुष में प्रथम पुरस्कार राकेश सोनी महिला में नंदिनी परतानी को दिया गया।

 

इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण समाज के मुख्य अतिथियों शैलेन्द्र डागा , माधव काकानी एवं क्लब के राजेश दरक, पंकज राठी, अनुरूप सोमानी, चंद्र प्रकाश सारडा, मुकेश सोमानी, राकेश गिलड़ा योगेश गेलड़ा, नितिन लड्ढा, द्वारका भंसाली एवं नरेंद्र बाहेती द्वारा दिए गए। इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!