ब्रेकिंग
धनतेरस पर डी.पी. ज्वेलर्स में आभूषणों की बेमिसाल रेंज, 50 हजार से अधिक डिजाइन्स के साथ सुबह 9.15 बजे... दिवाली 2026 : धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पूरी तारीखें, पूजा विधि और महत्व... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव... दीपावली की खरीदारी पर छूट भी, रोजाना इनाम जीतने का मौका भी!... सिर्फ सर्वानंद बाजार पर... सेवापूर्ण कर विदा हुईं बच्चों की चहेती 'नसरीन मैडम': उपहार पाकर चहके बच्चे, पर जुदाई के गम में रोक न... SYSITS, रतलाम में पहली बार आयोजित... TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों का चयन.. रॉयल कॉलेज में ‘IGNITE – The Beginning’ कार्यक्रम का भव्य समापन: विद्यार्थियों को मिले जीवन, समय प्र... माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर... ऑनलाइन शराब की बुकिंग... एक बार बुकिंग में आप 9 लीटर शराब ओर 18 लीटर बीयर ले सकते हैं...ऐप जारी... 'शाम से कहना छेनू आया था...', अब बोले केशु निनामा—'बुलाओ थाना प्रभारी को, कहना केशु आया है'....
आपकी ख़बररतलामराजनीति

पत्रकार दीप मिलन समारोह औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण.. एमएसएमई मिनिस्टर चैतन्य काश्यप…

मीडिया करे सकारात्मक सहयोग - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप....

Publish Date: October 19, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम, देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार 2047 में विकसित भारत का सपना लेकर काम कर रहे है, ठीक उसी प्रकार से विकसित रतलाम का कार्य भी हो रहा है और आधारभूत संरचनाएं अब स्वरूप ले रही है। विकसित रतलाम के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण किया है और अब शहर के लिए वो टर्निंग पॉइंट है, जिससे परिवर्तन की दिशा प्रारंभ हुई है। व्यापार के साथ उद्योग भी बढ़े, उसके लिए 8 लेन एक्सप्रेस-वे का लाभ लेकर बड़े उद्योगों को लाने का प्रयास जारी है। मीडिया शहर के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं, जिससे यह कार्य तेजी से संपन्न हो सके।
यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने “पत्रकार दीप मिलन समारोह” में कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मीडिया सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पूरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने कहा कि पिछले 1 साल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का पूरा वातावरण बदला है। रतलाम में भी विशेष निवेश क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही नए उद्योग धंधे प्रारंभ हो जाएंगे। 12 सालों में जितनी भी घोषणाएं हुई है, उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास हुआ है। एटलेन एक्सप्रेस-वे के निकट होने से रतलाम का निवेश क्षेत्र निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बिजली व्यवस्था के लिए जहां सब स्टेशन बनेगा, वहीं पानी की व्यवस्था कनेरी डैम से होगी। उसकी पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। शहर के सभी मार्ग सिटी फोरलेन बन चुके हैं। सिटी रिंग रोड का काम शुरू हो रहा है। करमदी रोड पर साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए हाउसिंग बोर्ड को जमीन अलॉट हो चुकी है। कालिका माता लोक का नक्शा भी बन गया है। ये जन भागीदारी और शासन की राशि से नए स्वरूप में तैयार होगा।

श्री काश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश की जीडीपी में वर्तमान में 40 प्रतिशत हिस्सा कृषि का है और उद्योगों का जीडीपी में 20 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले 15-20 सालों में खेती में प्रदेश आगे बढ़ा, अब उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उद्योगों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की गई। उद्योगों को सब्सिडी भी जारी कर दी है। स्वास्थ क्षेत्र के लिए मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की स्वीकृति मिल चूकी है और कृषि क्षेत्र में मंडी को रिंग रोड़ पर मथुरी के पास भूमि आवंटित की जा चूकी है। इसी प्रकार गोल्ड कॉम्प्लेक्स के साथ व्यवसााय की दृष्टि से साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए करमदी क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जा चूकी है। विकास की दृष्टि से शहर में फ्लाई ओव्हर ब्रिज की योजना पर काम चल रहा है। सागोद रोड़ पर ब्रिज का भी जल्द ही निर्माण हो जाएगा। शहर के समग्र विकास को लेकर सरकार संकल्पित है। मीडिया के साथी सकारात्मक सहयोग देकर अपना असीम योगदान दे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी की ओर से दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button