ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्कजावरारतलाम

शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय से संवाद करना चाहिए डॉ राजेंद्र पांडे…..

Publish Date: February 4, 2025

(www.csnn24.com) जावरा/ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय से संवाद करना चाहिए।योजनाओं की समीक्षा निरंतर होना चाहिए। उक्त बात जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने उज्जैन में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा की अध्यक्षता में आयोजित उज्जैन सम्भाग के विधायको व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में उपस्थित होकर कही।बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के बारे में चर्चा की ।इसके अलावा प्रमुख रूप से उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे में भूतेड़ा फंटा से मन्दसौर रोड पहुँच मार्ग में संशोधन करने,बरगढ़ फंटा से भैसाना फंटा मार्ग निर्माण में मुआवजा दिए जाने में लेटलतीफी होने और कार्य धीमी गति से चलने,शुगर मिल बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों को पानी व बिजली की सुविधा देकर उद्योग प्रारंभ करने की अनुमति देने,जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के डार्क जोन होने की स्थिति में चंबल व गांधीसागर या अन्य स्त्रोत से ड्रिप एरिगेशन व सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना बनाये जाने,मॉडल स्कूल स्टॉफ क्वार्टर निर्माण होने के बाद हैंडओवर नही किये जाने,विद्युत ट्रांसफार्मर के परिवहन की राशि दिए जाने,जल जीवन मिशन की योजनाओं के हैंडओवर करने के लिए अधिकारियों की समिति बनाये जाने जैसे विभिन्न विषयो को प्रमुखता से रखा।बैठक में उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता व जिलाधीश ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!