ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधजनहित ख़बरेरतलाम

मेडिकल कॉलेज के छात्रों की गुंडागर्दी….. ढाबा संचालक के साथ जमकर मारपीट…

10 छात्रों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज दो गिरफ्तार...

Publish Date: September 2, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम के बंजली सेजावता मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों के द्वारा जमकर उत्पाद मचाया गया एवं तोड़फोड़ करते हुए ढाबा संचालक तथा उसके मामा के साथ मारपीट की गई ढाबा संचालक को गंभीर चोट आई है। तथा उसका मामा भी घायल हुआ है। ढाबा संचालक बंटी राठौर ने बताया कि उसके रॉयल ढाबा पर मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र खाना खाने आए थे इस दौरान पहले उन लोगों के बीच विवाद हुआ। इसके पश्चात जब मेडिकल कॉलेज के छात्र वहां से बिना पैसे दिए जाने लगे तो ढाबा संचालक के द्वारा पैसों की मांग करने पर उसे डराया धमकाया तथा शराब के लिए और पैसे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के द्वारा मांगे गए। वाद विवाद के पश्चात ढाबा संचालक ढाबा बंद कर कर घर चला गया। रात्रि 1:30 के लगभग उसे ढाबे से उसके कर्मचारियों का फोन आया कि कुछ लोग ढाबे पर आकर पथराव कर रहे हैं और बाहर गाली गलौज कर रहे हैं। इसमें से मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र हाथों में लाठी लिए हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने पर जब ढाबा संचालक अपने मामा के साथ मौके पर पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज के छात्र वहां से मेडिकल कॉलेज भाग गए। पीछा करते हुए जब ढाबा संचालक मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो वहां पर छात्रों ने उसे और उसके मामा को घेर लिया था तो गाड़ी के कांच आदि फोड़ दिए तथा दोनों के साथ जमकर मारपीट करी जब इलाज के लिए उन्हें ओपीडी में ले जाया गया तो वहां पर भी उनके साथ मारपीट की गई।

इसके पश्चात पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों पर प्रकरण दर्ज किया गया है तथा उसमें से दो छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मेडिकल कॉलेज की डीन के द्वारा विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई।

उल्लेखनीय है की सबसे बड़ी बात यह है कि रतलाम में तथा इसके पास आसपास सेलाना नामली एवं बंजली क्षेत्र में बहुत से ढाबे बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के चल रहे हैं तथा यहां पर देर रात तक यहां अवैध रूप से शराब परोसी जाती है। इसी कारण अक्सर इन ढाबो पर विवाद होता रहता है। परंतु आबकारी विभाग एवं पुलिस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और यह ढाबे बेखोफ संचालित हो रहे हैं।

 

10 छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज दो गिरफ्तार इसके पूर्व भी सैलाना में कुछ ढाबो पर गंभीर मारपीट की घटनाएं घटित हो चुकी है और कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button