ब्रेकिंग
15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा
जनसम्पर्कजनहित ख़बरेमध्यभारतरतलामराजनीति

जावरा विधानसभा क्षेत्र को 174 करोड़ के कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 41 कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया

Publish Date: April 11, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम /जावरा विकास की दौड़ में निरन्तर आगे बढ़ रहे जावरा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने लगभग 174.93 करोड़ रु की लागत के कार्यो की सौगात दी  जिनका भूमिपूजन व लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया।

गत दिवस रतलाम में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद गुमान सिंह डामोर, सासंद  अनिल फिरोजिया, विधायकगण डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय,  चेतन्य काश्यप,  दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाई, भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में जावरा विधानसभा क्षेत्र के 125.93 करोड़ के 22 कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा 49 करोड़ की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण किया गया।

विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुए 50 बिस्तरीय महिला चिकित्सालय भवन, 12 बिस्तरीय एचडीयू व आईसीयू यूनिट, सिविल हास्पिटल परिसर में बच्चो के उपचार हेतु पीडियाट्रिक केयर यूनिट, भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, माडल स्कूल में प्राचार्य व स्टाफ क्वार्टरनगर पालिका जावरा के सादाखेडी ट्रेचिंग ग्राउंड पर विकास कार्य, रोला-हाटपिपल्या सडक मार्ग, जावरा-आलोट रोड (हाटपिपल्या-मंडावल) व बड़ोदा हसनपालिया मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा झांझाखेडी नल जल योजना, चिपिया, नोलखा, सुजापुर, भाटखेडी, तालिदाना, बोरखेडा, बनवाडा, रोजाना एवं नंदावता नल जल योजना का भी लोकार्पण किया गया।

इन कार्यो के साथ ही बीते दिनों स्वीकृत सीएम राईज स्कूल जावरा, सी एम राईज स्कूल पिपलोदा, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मय छात्रावास व स्टाफ क्वार्टर भवन निर्माण जावरा व् पिपलोदा, शासकीय कला व् विज्ञान महाविद्यालय भवन पिपलोदा, 33/11 विद्युत उपकेन्द्र आम्बा शेरपुर, बडायला माताजी,कलालिया व बरखेडी, पिपलोदा-बोरदिया (राजस्थान सीमा) सडक मार्ग, नान्द्लेटा व्हाया रायरा माताजी पिपलोदा सडक मार्ग, कायाकल्प अभियान के तहत पिपलोदा नगर में पुराने बस स्टेंड से पुलिया तक रोड निर्माण, नए बस स्टेंड से पिपली चोक तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा नल जल योजना जेठाना, भाटखेडा, कालूखेडा, रियावन, कमलाखेडा, बरगढ़, उपरवाडा, बडायला माताजी एवं पंचेवा का भी शिलान्यास किया गया।

इस दौरान “लाडली बहना” महासम्मेलन में .मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह जी चौहान का स्वागत विधायक राजेंद्र पांडे के द्वारा किया गया। रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम ‘मालवा के गांधी’ स्व.डा. लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय के नाम पर किए जाने पर रतलाम जिले के जन जन की ओर से,समस्त वैचारिक समर्थकों की ओर से भा.ज.पा. जिला-रतलाम द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भावभीना स्वागत सम्मान की पगडी,, शाल,,श्री फल,स्मृति चिन्ह भेट कर मा.शिवराज जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की!!

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button