ब्रेकिंग
शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं ! आलोट से महिला पटवारी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने कई पहलुओं पर शुरू की जांच... सैलाना नगर बस स्टैंड चौड़ीकरण मामले में नया मोड़: प्रशासन सख्त, एसडीएम-सीएमओ को किया जिम्मेदार... फीफा विश्व कप 2026: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का शानदार समापन, स्पेन ने रचा नया इतिहास... भ...
रतलामशिक्षा एवं करियर

रतलाम में अभ्यास फाउंडेशन द्वारा एमपीपीएससी की प्रथम बैच का शुभारंभ….

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया शुभारंभ....

Publish Date: November 7, 2025

(csnn24news)रतलाम। शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में एक नई पहल के रूप में अभ्यास फाउंडेशन द्वारा एमपीपीएससी की प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  विप्लव जैन द्वारा रिबन काटकर एवं डिजिटल प्रदार्पण कर किया गया।

अपने संबोधन में  विप्लव जैन ने कहा कि रतलाम में एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए संस्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से ‘अभ्यास फाउंडेशन’ की स्थापना की गई है, ताकि ग्रामीण एवं सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना सकें।

संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि अभ्यास फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क एवं उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान कर समाज में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल कोचिंग संस्था नहीं, बल्कि “मिशन शिक्षा” के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में अभ्यास कोचिंग के शिक्षकों — नीरज गुप्ता, अजय मौर्य, नंदकिशोर सर, आदित्य सर, भावना मैम, विशाल सर, अनिमेष कुमावत सर आदि की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने इस नई पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभ्यास फाउंडेशन से उन्हें सफलता की दिशा में नई राह मिलेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button