ब्रेकिंग
रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं...
उत्तर भारतकानून एवं अपराधदेशरतलाम

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर

असद की एनकाउंटर में मौत के बाद यूपी के सीएम ने की बैठक, एसटीएफ की तारीफ की: सीएमओ

Publish Date: April 13, 2023

(www.csnn24.com)झांसी उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का झांसी में एनकाउंटर किया। पांच लाख का इनामी असद माफिया अतीक का पांच में से तीसरे नंबर का बेटा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को सजा मिलना तय था। दूसरी तरफ सीएम योगी ने भी यूपी एसटीएफ की सराहना की । उमेश पाल की पत्नी जया ने कहा कि इंसाफ की शुरुआत हो गई है।

एएनआई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया है कि एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद व अन्य शूटर की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की है। बकौल सीएमओ, मुख्यमंत्री ने एसटीएफ, डीजीपी और स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) की तारीफ की।

अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर में शामिल यूपी एसटीएफ टीम के सदस्यों की सूची जारीl

 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद व अन्य शूटर को साहसिक एनकाउंटर में मार गिराने वाली एसटीएफ टीम में डीएसपी नवेन्दु कुमार, एसपी विमल कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। बकौल पुलिस, मृतकों के पास से 1 ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और 1 वाल्थर पी-88 पिस्तौल बरामद की गई।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button