
Publish Date: November 2, 2025
(www.csnn24.com)रतलाम आलमपुर ठिकरिया के तीन व्यक्तियों का राजस्थान में गम्भीर दुर्घटना में हुए निधन के बाद आज रविवार को अंतिम संस्कार होगा।जिसमें विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय एवं भाजपा के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे डॉ राजेंद्र पांडे ने सभी दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को तुरंत दी थी।जिस पर डॉ यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु एव घायलों को 50-50 हजार रु की सहायता स्वीकृत की।विधायक डॉ पांडेय ने जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की।घायलों का बेहतर उपचार हो रहा है।





