ब्रेकिंग
मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन...
इंस्पिरेशनलजनसम्पर्करतलामशिक्षा एवं करियर

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता:जनसुनवाई में पढ़ाई छूट जाने की शिकायत लेकर पहुंची बेसहारा बालिका, कलेक्टर खुद लेकर पहुंचे स्कूल

बच्ची बोली स्कूल में मैडम बोलती है यहां पर कदम मत रखना कलेक्टर बोले चलो वहीं पर कदम रखेंगे

Publish Date: February 22, 2023

(www.csnn24.com) – रतलाम कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आज एक बार फिर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का संवेदनशील रवैया देखने को मिला है। एक बेसहारा बच्ची फीस के रुपयों के अभाव में अपनी पढ़ाई रुक जाने की समस्या लेकर

जनसुनवाई में पहुंची तो कलेक्टर का मन द्रवित हो गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बालिका को अपने वाहन में लेकर स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर बच्ची की फीस भरने की व्यवस्था करवाई। यही नहीं कलेक्टर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बच्ची को चॉकलेट और गिफ्ट देकर अपने शासकीय वाहन से घर तक भी छुड़वाया। दरअसल जवाहर नगर में

रहने वाली 9 साल की मीनाक्षी शर्मा की माता का बहुत पहले निधन हो गया जिसके बाद उसके पिता ने भी दूसरी शादी कर ली और उसे दादी के पास अकेला छोड़ दिया। दादी ही उसकी देखभाल करती है। लेकिन निजी स्कूल की फीस नहीं भर पाने की वजह से वह स्कूल नहीं जा रही थी। जिसके बाद आज जनसुनवाई में दोनों दादी और पोती अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे। कलेक्टर से बात करते हुए बच्ची ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल में मैडम कहती है अब यहां पर कदम मत रखना कलेक्टर ने बच्ची को बोला कि ठीक है अब अपन वहीं पर कदम रखेंगे और उसके बाद बच्ची को लेकर स्कूल पहुंच गए जनसुनवाई में जब कलेक्टर एक-एक कर आवेदकों की समस्या सुन रहे थे तभी मीनाक्षी ने कलेक्टर को स्कूल छूट जाने की बात बताई। प्रतिभाशाली बालिका मीनाक्षी की बातें सुनकर कलेक्टर भी प्रभावित हुए और वह खुद

मीनाक्षी को अपने वाहन में बैठाकर गांधीनगर स्थित सेंट स्टीफन स्कूल पहुंचे । उन्होंने स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर बालिका की आगे की पढ़ाई की फीस की व्यवस्था प्रशासन की ओर से करवाने की बात कही है। वहीं, कलेक्टर ने बेसहारा बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना से भी बालिका को लाभ दिलवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के इस संवेदनशील व्यवहार से बालिका मीनाक्षी शर्मा बेहद खुश है। उसने जनसुनवाई में तत्काल मिले समाधान को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर को धन्यवाद भी दिया है।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button