ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह... श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत... रतलाम में ‘NEET से पहले NEET’ का सफल आयोजन..550 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग... अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त... रॉयल कॉलेज में वरिष्ठ IAS राहुल जैन ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूल मंत्र SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मलित... भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव उज्जैन का लगातार दौरा जारी... प्रदेश के नेताओं का... नकली घी की आशंका में छापा... मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... सरकारी मेडिकल कॉलेज में दन्त सर्जरी का नया रिकार्ड विशेषज्ञ टीम ने हजारो ऑपरेशन किए सफल आधुनिक उपकरण... रतलाम में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी...
मध्य प्रदेशरतलामराजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव उज्जैन का लगातार दौरा जारी… प्रदेश के नेताओं का मिला आशीर्वाद…

रतलाम की राजनीति में नए समीकरण के संकेत...

Publish Date: April 26, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम

रतलाम: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ वरिष्ठ नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर विप्लव जैन को बधाई  देते हुए  सक्रियता की प्रशंसा करी है। विप्लव लगातार  प्रदेश भर में दौरे कर रहे है । इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

नेताओं ने विप्लव जैन को युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद से ही विप्लव जैन प्रदेशभर में सक्रिय हैं। वे लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग ले रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके दौरों के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कुल मिलाकर, विप्लव जैन की सक्रियता से भाजयुमो को प्रदेश में नई गति मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!