ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
ज्ञान भंडाररतलामशिक्षा एवं करियर

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन….

Publish Date: August 4, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में दिनांक 3 अगस्त, रविवार को “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के सैकड़ों से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम दोनों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 60 प्रश्न थे। प्रश्न विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी विषयों से समान रूप से (प्रत्येक विषय से 15 प्रश्न) रखे गए थे। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।

परीक्षा के दौरान संस्थान परिसर में विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिससे वातावरण प्रेरणादायक एवं सकारात्मक बना रहा।

परीक्षा उपरांत संस्थान के डायरेक्टर एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, NEET, JEE, Olympiads, KVPY, NTSE आदि के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार वे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाकर उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!