
Publish Date: February 9, 2023
(www.csnn24.com)रतलाम जिले के जावरा मैं- मंदसौर फोरलेन पर चौपाटी क्षेत्र में सेलिब्रेशन होटल के सामने बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें महिला नीचे गिरी और डंपर का पिछला पहिया उसके पेट पर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चलाने वाले व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद डंपर ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। गांव गोठड़ा निवासी अंगूरबाला पति शांतिलाल (32) बाइक से गांव के ही ईश्वर पिता बालू के साथ जावरा बस स्टैंड आ रही थी। जैसे ही वह फोरलेन पर होटल के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही डंपर ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मारी। महिला सड़क पर गिर गई

और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी। सिटी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक डंपर ड्राइवर भाग चुका था। एसआई विजय राव ने बताया पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने खड़ा करवाया है। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज के सामने आया हैl





