पुलिस पर तमंचे की नोक पर अवैध वसूली के आरोप…
शिकायत के बाद विरोध में भाजपा पदाधिकारी बैठे धरने पर, पुलिसकर्मी को हटाने की मांग...

(www.csnn24.com)रतलाम /आलोट, आज भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी आलोट थाने के बाहर धरने पर बैठ गए l जिसमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह अंजना को पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी भी शामिल है, इन्होंने नारेबाजी करते हुए, पुलिस पर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कर्मी को सस्पेंड कराने की मांग कर रहे हैं। मामला है विगत रात्रि का जिसमें गांव पिपलिया सिसोदिया के किसान शंकरलाल मालवीय ने शपथ पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शपथ पत्र में बताया कि मैं जेसीबी मशीन से कुवै का मटेरियल हटा रहा था तभी रात में करीब 2:00 बजे थाने के 4 पुलिसकर्मी आए और मुझसे मशीन से नीचे उतरने को कहा फिर मेरी कनपटी पर पिस्टल रख दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मी मुझे लात घुसा देते रहे और बोले कि 50 हजार की व्यवस्था कर, नहीं तो तेरी जेसीबी व ट्रैक्टर थाने में ले जाकर झूठी एफ आई आर दर्ज कर देंगे, मैं रुपए देने के लिए मना करता बाद में पुलिसकर्मी मुझे करीब 1 किलोमीटर दूर ले गए और मुझसे 20 हजार छीन लिए।

गोपाल अमर चंद माली निवासी विक्रमगढ़ ने भी शपथ पत्र दे कर पुलिस पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने बताया कि मैं अपने घर का मकान तोड़ रहा था घर का वेस्ट मटेरियल हटा रहा था तभी घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को जप्त करने के लिए पुलिस वाले आ गए उन्होंने दबाव और फिर अवैध तरीके से रुपए की मांग की।
मामले में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा है कि बारिश का समय आने वाला है जिसको लेकर किसान अपनी तैयारियां कर रहा है जिसको खेतों मे मिट्टी फिलिंग कार्य भी जेसीबी की मदद से किया जा रहा है, गाय भैंस की सुरक्षा के लिए मोरहम डालकर बारिश से बचाने के लिए उनकी सुरक्षा के इंतजाम किसान कर रहे हैं , लेकिन पुलिस किसानों से अवैध वसूली करने में लगी हुई है, इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह लोग बदनाम करने पर तुले हुए है में इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी करूंगा। मामले में एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार ने जांच करने की बात कही है।





